पटना हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन, पढ़िये

पटना हाईकोर्ट में निकली बंपर भर्ती, इच्छुक अभ्यर्थी जल्द करें आवेदन, पढ़िये

आज के दौर में ज्यादातर अभ्यर्थी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे है। तो इन्हीं सबके साथ इस समय अभ्यर्थियों के लिए पटना हाईकोर्ट में बंपर भर्तिया निकाली गई है। जहां पद की बात करें तो यहां असिस्टेंट के पद के लिए भर्ती निकाली गई है।

आखिरी तारीख है ये

जानकारी के लिए बता दें कि इस रिक्रूटमेंट ड्राइव के माध्यम से कुल 550 पद भरे जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी आज से आवेदन भर सकते हैं। 06 फरवरी 2023 से और इन पद के लिए अप्लाई कर सकते हैं। जहां इसकी लास्ट डेट 07 मार्च 2023 रखी गई है। अभ्यर्थी अंतिम तारीख के पहले बताए गए प्रारूप में अप्लाई कर दें। वहीं, इसके लिए पटना हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर भी जाकर आप  ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है।

यह रखी गई है आयु सीमा

इन पद पर आवेदन करने के लिए कैंडिडेट के पास किसी भी स्ट्रीम में मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए साथ में कंप्यूटर एप्लीकेशन में डिप्लोमा भी होना चाहिए। वहीं, आयु सीमा की बात है तो इनके लिए आयु सीमा 18 से 37 साल तय की गई है। आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के अनुसार आयु सीमा में छूट मिलेगी। जहां आप चाहें तो अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं। जहां आपको सभी तरह की जानकारी मिल जायेगी।

इतना रखा गया शुल्क

इन पद पर अप्लाई करने के लिए जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैंडिडेट्स को 1000 रुपये शुल्क देना होगा। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी कैंडिडेट्स को शुल्क के रूप में 500 रुपये देने होंगे। अभी इन भर्तियों के लिए केवल शॉर्ट नोटिस जारी हुआ है।

ये होगी सैलरी

इन पद पर कैंडिडेट्स का सेलेक्शन कई चरण की परीक्षा के बाद होगा। जैसे लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वैरीफिकेशन और मेडिकल टेस्ट। जहां सेलेक्ट हो जाने पर कैंडिडेट्स को पे लेवल सात के मुताबिक महीने के 44,900 रुपये से लेकर 1,42,400 रुपये तक सैलरी मिल सकती है और साथ ही दूसरे एलाउंस भी दिए जाएंगे। जिसके लिए आप चाहे तो जल्द आवेदन कर सकते है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER