स्टेनलेस स्टील के बर्तन की बात करें तो कौन नहीं चाहता कि उनके घर के बर्तन हमेशा चमकते रहें। इन दिनों हर किसी की किचन का हिस्सा बन चुके हैं। वहीं, आजकल लोग घर में स्टेनलेस स्टील के बर्तनों में खाना पकाना बेहद पसंद करते हैं। वह इसलिए कि स्टील के बर्तनों में ना केवल खाना जल्दी पकता है, बल्कि इसमें खाना पकाने से भोजन के विटामिन्स और मिनरल्स भी ऐसे ही बरकरार रहते हैं। जो एक तरह से अच्छा माना जाता है।
इसलिए खो देते है चमक
जानकारी के अनुसार पिछले कुछ वक्त से एल्युमिनियम की जगह स्टेनलेस स्टील के बर्तनों का इसतेमाल किया जाने लगा है। हालांकि, इस तरह के बर्तन समय के साथ अपनी चमक खो देते हैं। जिसके कारण इनकी सही तरह से केयर करना बेहद आवश्यक होता है। तो चलिए आज जानते है कि कैसे आप अपने घर के बर्तन को चमका सकते है।
साफ सूती कपड़े से पोछें
हम सभी जानते है कि स्टेनलेस स्टील के बर्तनों को धोने के बाद उन्हें ऐसे ही सूखने के लिए छोड़ दिया जाता है लेकिन इससे उन पर कुछ ही समय में वॉटरमार्क होने की संभावना बढ़ जाती है। इस स्थिति से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप बर्तनों को धोते ही एक साफ सूती कपड़े से पोंछ लें। इससे उनमें वॉटरमार्क नहीं होंगे। साथ ही, नमी दूर रखने से बर्तनों की चमक लंबे समय तक बनी रहेगी। जिससे बर्तन हमेशा नए नजर आएंगे।
ना रगड़े जोर से बर्तन
वहीं, कई बार स्टील के बर्तन में खाना बनाते समय तल में खाना चिपक जाता है और फिर हम उसे हटाने के लिए बर्तन को जोर से रगड़ते हैं। हालांकि, आपको ऐसा करने से बचना चाहिए। इसके स्थान पर आपको बस इतना करना है कि आप खाने को पैन से हटा दें और उसमें पानी भर दें। अब आप इसे तेज आंच पर रखें और पानी को 2-3 मिनट तक उबलने दें। जब पानी उबल जाए तो गैस बंद कर दें और इसे 30-40 मिनट के लिए ऐसे ही रहने दें। आप देखेंगी कि बर्तन के नीचे की जली हुई परत आसानी से निकल गई है और बर्तन साफ भी हो जाएगा। तो आप ऐसे बर्तन को साफ रख सकती है।
