अगर आप खाने के शौकीन है तो आप जब भी खाना खाएं तो साथ में चटनी में ले सकते है। वहीं, बहुत से शौकीन लोग ऐसे होते है जो खाने के साथ पुदीने की चटनी खाना ज्यादा पसंद करते है। वैसे पुदीने की चटनी एक लोकप्रिय चटनी हैं। जी हाँ और स्टाटर्स और स्नैक के साथ सबसे ज्यादा इसी चटनी को परोसा जाता है। क्योंकि इसका टेस्ट ही लाजवाब होता है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि पुदीने की चटनी उत्तर भारत में खूब चाव से खाई जाती है। यह दाल चावल, पुलाव या खिचड़ी के साथ बेहतरीन होती है। तो आज हम आपको बताते हैं कैसे बनाना है पुदीना की चटनी।
चटनी के लिए ये चाहिए सामग्री
- (मुलायम डंडियों के साथ)- 100 ग्राम पुदीना
- 1 कप प्याज़
- टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 टी स्पून जीरा रोस्टेड
- स्वादानुसार नमक
- 2 टेबल स्पून हरी मिर्च
- टुकड़ों में कटा हुआ
- 2 टी स्पून चीनी
- 1/4 कप दही, फेंटा हुआ
इस विधि से बनाएं
सबसे पहले पुदीने की डंडियों को पुदीने के साथ काट लें। अब दही के अलावा सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर पीस लें। इसके बाद पेस्ट के रूप में तैयार कर लें। फिर इसमें दही मिलाएं। फिर सर्व करें। जो खाने में एक अलग ही स्वाद देगी।
