सर्दियों में बनाएं लजीज गार्लिक मशरूम, बस चाहिए यह सामग्री, जानियें

सर्दियों में बनाएं लजीज गार्लिक मशरूम, बस चाहिए यह सामग्री, जानियें

सर्दियों का सीजन चालू हो चुका है। जहां ऐसे में कुछ अच्छा और लजीज लेकिन हल्का डिनर का ऑप्शन अगर आप खोज रहे हैं तो आप सर्दियों के दिन गार्लिक मशरूम बना सकते हैं। जी हाँ और अगर आप वजन कम करने के बारे में सोच रहे हैं तो आप गार्लिक मशरूम बना सकते हैं। जो खाने में स्वादिष्ट और लजवाब भी होता है। आइये जानते है इसकी बनाने की विधि।

चाहिए यह सामग्री

  • बटन मशरूम
  • सरसों का तेल या ऑलिव ऑइल
  • बटर
  • काली मिर्च कुटी हुई
  • चिली फ्लेक्स
  • लहसुन
  • फ्रेश हरा धनिया
  • ऑरिगैनो
  • बारीक कटा प्याज
  • नमक

इस विधि से बनाएं

गार्लिक मशरूम बनाने के लिए सबसे पहले मशरूम को अच्छी तरह धो लें। अब इनको दो टुकड़ों में काट लें। पैन में बटर डालें। इसमें थोड़ा तेल मिला लें वर्ना बटर जल जाएगा। तेल और बटर गरम हो जाए तो तेज आंच पर ही मशरूम दोनों तरफ से फ्राई करें। जब मशरूम आधे पक जाएं तो इसमें प्याज और लहसुन डाल लें। इसके बाद चिली फ्लेक्स, नमक, ऑरिगैनो और कुटी हुई काली मिर्च डालें। लहसुन, प्याज और मशरूम अच्छी तरह पक जाए तो आंच धीमी कर लें। इसमें ताजा धनिया डालकर सर्व करें। आप इसे चाइनीज फ्लेवर देना चाहते हैं तो सोया सॉस, चिली सॉस, टमैटो सॉस और विनेगर भी डाल सकते हैं। अब आप इसको सर्व करें। जिसका आपको अलग ही स्वाद मिलेगा।

Summary
सर्दियों में बनाएं लजीज गार्लिक मशरूम, बस चाहिए यह सामग्री, जानियें
Article Name
सर्दियों में बनाएं लजीज गार्लिक मशरूम, बस चाहिए यह सामग्री, जानियें
Description
सर्दियों का सीजन चालू हो चुका है। जहां ऐसे में कुछ अच्छा और लजीज लेकिन हल्का डिनर का ऑप्शन अगर आप खोज रहे हैं तो आप सर्दियों के दिन गार्लिक मशरूम बना सकते हैं।
Author
Publisher Name
youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER