इसमें कोई दोराय नहीं कि रानू मंडल जो आज इतनी प्रसिद्ध हो चुकी है, उनकी इस प्रसिद्धि के पीछे सबसे बड़ा हाथ हिमेश रेशमिया का है। जी हां अगर हिमेश उन्हें और उनकी आवाज को दुनिया के सामने नहीं लाते, तो शायद आज भी रानू मंडल स्टेशन पर ही गाना गा रही होती। हालांकि अब न केवल रानू मंडल बल्कि हिमेश जी के तेवर भी कुछ बदल से गए है। तभी तो हिमेश रेशमिया ने कहा कि वह उनके मैनेजर नहीं है। जो उन्हें रानू मंडल के बारे में सब कुछ पता होगा। अब ये तो सब को मालूम ही है कि हिमेश रेशमिया ने ही रानू मंडल को अपनी फिल्म में गाने का मौका दिया था। यहाँ तक कि रानू का यह गाना काफी वायरल भी हुआ था।
हिमेश रेशमिया ने कहा मैं नहीं हूँ रानू मंडल का मैनेजर..
मगर बीते दिनों रानू मंडल ने अपने फैंस और मीडिया के सामने जिस तरह का व्यव्हार किया, उसे लेकर लोग काफी नाराज है। इसलिए रानू मंडल को सोशल मीडिया पर बार बार ट्रोल किया जा रहा है। इसके इलावा अपने हैवी मेकअप के कारण भी उन्हें लोगों की बातें सुननी पड़ी। वही अगर हम हिमेश जी की बात करे तो मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान जब उनसे रानू मंडल के बारे में सवाल पूछा गया, तो हिमेश रेशमिया ने कहा कि वह उनके मैनेजर नहीं है। बहरहाल हिमेश रेशमिया का ऐसा जवाब सुनने के बाद वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
वही जब रानू मंडल की ट्रोलिंग के बारे में हिमेश जी से सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा कि वह तो काफी समय से ट्रोल होने से बचे हुए है। इसके बाद हिमेश जी ने यह भी कहा कि वह उनकी सेल्फी लेने वाली ट्रोलिंग के बारे में जानते है। हालांकि इन सब सवालों से हिमेश जी इतना परेशान हो गए थे, उन्होंने झिल्ला कर कह दिया कि आप ये सवाल रानू मंडल से पूछेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा। इसके साथ ही हिमेश जी ने रानू मंडल को नया गाना दिलवाने के लिए दूसरे डायरेक्टर्स से बात करने की बात भी कही है। ऐसे में हम तो रानू मंडल जी से यही कहेंगे कि इससे पहले कि आपका करियर ज्यादा खराब हो, आप कृपया अपने व्यव्हार पर थोड़ा काबू रखे।


