Xiaomi कंपनी ने भारतीय बाजार में अपने पैर जमा लिया है. चीनी कंपनी शाओमी एक लोकप्रिय ब्रांड के तौर पर जानी जाती है. यह भारत में स्मार्टफोन्स के अलावा ईयरफोन्स, स्मार्ट टीवी, स्मार्ट बल्व जैसे कई डिवाइसेज बनाती है। कंपनी अपने ज्यादातर प्रोडक्ट्स ऑनलाइन माध्यम से बेचती है. लेकिन कंपनी पिछले दो साल से अपने ऑफलाइन चैनल्स को भी बेहतर बनाया है, ताकि यूजर्स तक उसके प्रोडक्ट्स की पहुंच बढ़ सके। ऑनलाइन फ्लैश सेल के माध्यम से बेचे जाने वाले स्मार्टफोन्स और डिवाइस कुछ ही सेकेंड्स में आउट ऑफ स्टॉक हो जाते हैं। लेकिन क्या कभी आपको ऐसा लगा है की आपको Xaiomi fake product मिल गया हो? क्या कभी सोचा है की आपको नकली डिवाइस भी मिल सकता है? नहीं न तो आज हम आपको इससे फेक प्रोडक्ट का बारे में कुछ जानकारी बताएंगे जिसे की आपको ओरिजनल प्रोडट्स की जाँच कर सके.
बता दे हाल ही में कंपनी ने एक स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि कई यूजर्स अनऑथोराइज्ड चैनल्स के माध्यम से काउंटरफिटेड या नकली प्रोडक्ट्स खरीद रहे हैं। कंपनी ने बताया है की, ‘Xaiomi fake product न केवल उपभोक्ता स्वास्थ्य और सुरक्षा के लिए एक बड़ा खतरा हैं, बल्कि उपभोक्ता की डाटा सुरक्षा के लिए भी एक बड़ा खतरा हैं। प्रोडक्ट्स खरीदने के कुछ दिनों के बाद ही उनमें खराबी शुरू हो सकती है और यूजर्स उन खतरों से अनजान हो सकते हैं। सभी ग्राहकों को ब्रांड और पार्टनर आउटलेट के अधिकृत स्टोर से अधिकृत उत्पाद खरीदने की सख्त सलाह दी जाती है और प्रोडक्ट्स खरीदने के पहले यूजर्स को सतर्क और जागरूक रहना चाहिए।’
Redmi ने लांच किया RedmiBook 13 लैपटॉप, इस शानदार लैपटॉप कि जानें खासियतें
इस तरीके से बचे Xaiomi fake product से
कंपनी ने कुछ बताया है की इन 6 बताओ का ध्यान दे कर के इन नकली प्रोडट्स से बच सकते है.
- अगर आपक कोई भी प्रोडक्ट ऑनलाइन खरीद रहे है तो प्रोडक्ट के सिक्युरिटी कोड को कंपनी के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जरूर चेक कर लें।
- इसके अलावा यूजर्स किसी भी ऑफलाइन चैनल्स के माध्यम से कोई भी सामान खरीद रहे हैं तो उसके रिटेल बॉक्स की क्वालिटी और पैकेजिंग को भी ध्यान से देखें।
- वही, अगर आप फिटनेस बैंड खरीदते है , तो बेहतर होगा की कंपनी की साइट से ख़रीदे।
- सबसे महत्वपूर्ण बात स्मार्टफोन या अन्य प्रोडक्ट की बैटरी पर Li-Poly बैटरी का ऑरिजिनल साइन दिया होगा। अगर, किसी प्रोडक्ट की बैटरी पर Li-ion दिया है तो वो कंपनी की ऑरिजिनल बैटरी नहीं है।
- नकली USB केबल्स देखने में हल्के होते हैं और आसानी से टूट सकते हैं.और
- Xaiomi fake product से बचने से कंपनी का लोगो जरूर देखे।
टेक्नोलॉजी से जुडी जानकारी Youth Express पर


