कपिल शर्मा के घर आई नन्ही परी तो सोशल मीडिया पर बधाईयों का सिलसिला हो गया शुरू

ये खबर तो आप सब को पता चल ही गई होगी कि कॉमेडियन कपिल शर्मा पापा बन चुके है। जी हां उनकी पत्नी गिन्नी ने एक प्यारी सी गुड़िया को जन्म दिया है। यानि कपिल शर्मा के घर एक नन्ही सी परी आई है। जिसका स्वागत उन्होंने बड़ी धूमधाम से किया है। बता दे कि कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी दोनों ही अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित थे। ऐसे में जब बीते दिन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने पापा बनने की ख़ुशी सब के साथ शेयर की। तो लोगों ने और कई सारे सेलिब्रिटी ने उन्हें बधाईयां देनी शुरू कर दी। चलिए आपको उन सभी सेलिब्रिटी से रूबरू करवाते है, जिन्होंने कपिल शर्मा को शुभकामनाएं दी है।

कपिल शर्मा के घर

कपिल शर्मा के घर आई नन्ही परी.. 

कीकू शारदा.. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम कीकू शारदा यानि बच्चा यादव का है। जिन्होंने कपिल शर्मा को ट्विटर के द्वारा बधाई दी है।

सुनील ग्रोवर.. इसके बाद सुनील ग्रोवर ने भी उन्हें बधाई दी है। अब भले ही सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के शो में नहीं दिखते, लेकिन इस ख़ुशी के मौके पर उन्होंने अपनी दोस्ती निभाना जरूरी समझा।

सुरेश रैना.. इसके बाद क्रिकेटर सुरेश रैना ने भी कपिल शर्मा को मुबारकबाद दी है।

टाइगर श्रॉफ.. वही बॉलीवुड हीरो टाइगर श्रॉफ भी खुद को बधाई देने से रोक नहीं पाएं।

रकुल सिंह.. बता दे कि एक्ट्रेस रकुल सिंह ने भी बड़े उत्साह के साथ कपिल को विश किया है।

गुरु रंधावा.. पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा ने भी खुद को चाचा कह कर कपिल शर्मा को शुभकामनाएं दी है।

साइना नेहवाल.. यहाँ तक कि साइना नेहवाल भी इस ख़ुशी के मौके पर कपिल शर्मा को बधाई दिए बिना नहीं रह पाई।

हर्षदीप कौर.. तो वही हर्षदीप कौर जैसी बेहतरीन गायिका ने भी कपिल को बधाईयां दी है।

कियारा अडवाणी.. इस लिस्ट में एक्ट्रेस कियारा अडवाणी का नाम भी शामिल है।

दिया मिर्जा.. इसके इलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस दिया मिर्जा ने भी कपिल को शुभकामनाएं दी है।

विकास कालंत्री बॉलीवुड एक्टर विकास कालंत्री ने भी कपिल शर्मा के घर नन्ही सी परी आने की ख़ुशी में उन्हें बधाईयां दी है।

दोस्तों आप कपिल शर्मा को इस ख़ुशी के मौके पर क्या संदेश देना चाहते है, ये हमें जरूर बताईयेगा.

Summary
कपिल शर्मा के घर आई नन्ही परी तो सोशल मीडिया पर बधाईयों का सिलसिला हो गया शुरू  Youth Express
Article Name
कपिल शर्मा के घर आई नन्ही परी तो सोशल मीडिया पर बधाईयों का सिलसिला हो गया शुरू Youth Express
Description
ये खबर तो आप सब को पता चल ही गई होगी कि कॉमेडियन कपिल शर्मा पापा बन चुके है। जी हां उनकी पत्नी गिन्नी ने एक प्यारी सी गुड़िया को जन्म दिया है। यानि कपिल शर्मा के घर एक नन्ही सी परी आई है। जिसका स्वागत उन्होंने बड़ी धूमधाम से किया है। बता दे कि कपिल और उनकी पत्नी गिन्नी दोनों ही अपने आने वाले बच्चे को लेकर काफी उत्साहित थे। ऐसे में जब बीते दिन कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर अपने पापा बनने की ख़ुशी सब के साथ शेयर की। तो लोगों ने और कई सारे सेलिब्रिटी ने उन्हें बधाईयां देनी शुरू कर दी।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER