हम सभी जानते है कि फल चाहे जो भी हो वह हमारी सेहत के लिए अच्छा होता है। आज हम बात करने जा रहे है आलूबुखारा की जो स्वाद के साथ-साथ हमारी सेहत के लिए भी अच्छा होता है। जहां गर्मियों के सीजन में इसका सेवन रोज करना चाहिए। क्योंकि यह गर्मियों का फल हैं।इस फल के स्वाद की बात करें तो यह बेहद मीठा फल होता हैं।
आलूबुखारा में पाए जाते है ये तत्व
आपको बता दे कि इसमें मिनरल्स, विटामिन और फाइबर जैसे तत्व पाए जाते है जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का काम करते है। क्या आपको ये पता है कि आलूबुखारा स्किन और बालों के लिए भी बेहद गुणकारी होता है। जैसा कि हम जानते है कि त्वचा पर उम्र बढने के साथ झुर्रियों की परेशानियां होने लगती है। तो ऐसे में आलूबुखारे का सेवन रोज करने से लाभ मिलता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडैंट स्किन को लंबे वक्त तक जवां बनाएं रखते है।
हमारे शरीर में बढ़ाता है ब्लड सर्कुलेशन
वहीं, आलूबुखारे में मौजूद विटामिन और प्रोटीन बालों को झड़ने से रोका करते हैं और उन्हें मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं। अक्सर हम देखते है कि गर्मी के मौसम में पसीने की समस्या से चेहरे पर मुंहासे की दिक्कत आ जाती है। जिससे बाद में ये स्किन पर काले दाग-धब्बे के रूप में नजर आने लगते है। तो ऐसे में आलूबुखारे का सेवन करना लाभदायक होता है। आपको बता दें कि आलूबुखारा में एंटीऑक्सीडैंट शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बढ़ाने का काम करता है जो स्किन तक पहुंच कर सभी दाग-धब्बों से छुटकारा दिलवाता है।
धूप की खतरनाक किरणों से बचाने का करता है काम
हालांकि, आलूबुखारा में मौजूद विटामिन-सी स्किन को चमकदार बनाने का काम करते है। इसके साथ-साथ ये स्किन को धूप की खतरनाक किरणों से भी बचाने का काम करते है।




