करी पत्ता सेवन करने के होते है अनेको फायदें, जानियें कैसे

करी पत्ता सेवन करने के होते है अनेको फायदें, जानियें कैसे

आज हम बात करने जा रहे है करी पत्ता के बारे में। जिसका प्रयोग साउथ इंडिया में काफी ज्यादा रूप में साउथ इंडियन रूप में किया जाता है। वहीं, अब इस पत्ते का इस्तेमाल नॉर्थ में भी खूब लोग करने लगे है। वहीं, इस समय लोग करी पत्ता को अपनी डाइट में भी शामिल करने लगे है। क्या आप ये जानते है कि करी पत्ता खाने का टेस्ट तो अलह रहता है। क्योंकि अगर इसका इस्तेमाल खाली पेट खाने में किया जाए तो कई चीजों के लिए फायदेमंद होता है। जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप रह रोज दो से तीन करी पत्ते का सेवन कर रहे है तो इससे आप कई लाभ पा सकते हैं। आइये जानते है इसके बारे में।

ऐसीडिटी जैसी समस्याओं को करती है दूर

अगर आप पेट में ऐसिडिटी जैसी समस्याओं से परेशान है तो आप सुबह के समय तीन से चार करी पत्ता का सेवन करें। यह आपको फायदा प्रदान करेगा। यह पाचन तंत्र को भी मजबूत रखता है। वहीं, यह करी पत्ता शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। बाकि करी पत्ता का सेवन  करने से शरीर की इम्यूनिटी भी मजबूत होती है।

टॉक्सिन को निकालता है बाहर

वहीं, प्रतिदिन खाली पेट करी पत्ता का सेवन करने से शरीर का वजन भी कम होता है। क्योंकि ये मेटाबॉलिज्म को बढ़ाता है। इसके साथ ही शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर निकालने का काम करता है। क्या आप ये जानते है कि करी पत्ता में विटामिन ए नामक तत्व पाया जाता है। जो आंखों की रोशनी को बढ़ाने का काम करता है। खाली पेट सेवन करने से रोशनी में इजाफा होता है।

पाए जाते है ये गुण

जानकारी के लिए बता दें कि खाली पेट करी पत्ता खाने से लिवर फिट बना रहता है। कमजोर लिवर वाले व्यक्तियों के लिए करी पत्ता काफी फायदेमंद होता है। करी पत्ता में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। जो फैटी लिवर की समस्या से छुटकारा भी दिलाता है।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER