जानी-माना वाहन निर्माता कंपनी Land Rover ने भारत में अपनी नई Discovery Sport एसयूवी को उतार दिया है। जहां इस एसयूवी की शुरुआती कीमत एक्स शोरूम 57.06 लाख रुपये रखी गई है। आपको बता दें कि वर्ष 2020 Land Rover Discovery Sport दो वेरियंट (S और R-Dynamic SE) में बाजार में उतारी गई है। जिसमें बीएस 6 कम्प्लायंट पेट्रोल और डीजल इंजन के ऑप्शन में दि गई हैं।
दी गई है नई प्रकार की एलईडी लाइटें
आपको बता दें कि बाहर की तरफ नई डिस्कवरी में अपडेट डीआरएल के साथ नए सिग्नेचर एलईडी हेडलाइट्स और फिर से डिज़ाइन किया गया और फ्रंट बम्पर दिया गया है। जो आती है एक वाइड बॉडी-कलर्ड ग्राफिक और नए साइड वेंट्स के साथ। वहीं, इस बार के मॉडल में रियर की ओर एलईडी लाइटें भी नई प्रकार की दी गई हैं, जिन्हें एक चमकदार ब्लैक पैनल से जोड़ा गया है।
कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कही ये बात
वहीं, कंपनी के प्रेसिडेंट और मैनेजिंग डायरेक्टर रोहित सूरी ने बताया कि Discovery Sport की लैंड रोवर की क्षमता की चौड़ाई को बरकरार रखते हुए, बदलाव, कंफर्ट, लग्जरी और नए स्तरों की पेशकश करती है, जो इसे बाहरी और रोमांच से भरी यात्राओं के लिए बेहतरीनव एसयूवी है।
इन चीजों में भी किया गया है बदलाव
दरअसल, अबकी बार पुराने मॉडल के मुकाबले नई डिस्कवरी स्पोर्ट की कंपनी ने न सिर्फ स्टाइलिंग बदली है, बल्कि इस गाड़ी को एक नए प्लैटफॉर्म पर बनाया गया है। जहां नए मॉडल की डिजाइनिंग पहले से ज्यादा शार्प बनाई गई है। इसमें काफी ब्लैक डिटेलिंग भी दी गई है। वहीं, इस बार की Discovery Sport में इसकी ग्रिल, हेडलाइट और टेललैम्प की डिजाइन में भी बदलाव किए गए है।
खास बात
आपको बता दें कि लैंड रोवर ने अब तक जो भी गाड़ी बाजार में उतारी है। वह सभी ग्राहकों के द्वारा काफी पसंद की गई है। जहां लैंड रोवर कंपनी की गाड़ी की बात करें तो इनकी गाड़ी के दाम आम कंपनी के गाड़ी के दाम में ज्यादा होते है।


