हमारे शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर बरकरार बना रहें इसके लिए आयरन की जरूरत होती है। जो लाल रक्त कोशिकाओं में एक प्रोटीन जो शरीर के चारों ओर ऑक्सीजन ले जाने में सहायक होता है।
ये होनी चाहिए मात्रा
वहीं, पुरुषों में हीमोग्लोबिन की मात्रा की बात करें तो 13.5 ग्राम से लेकर 17.5 ग्राम होनी चाहिए। जबकि महिलाओं में 12.0 से लेकर 15.5 ग्राम प्रति लीटर होनी चाहिए। आपको बता दें कि शरीर में इसकी कमी से ल्यूकेमिया, लिवर संबंधी रोग, हाइपोथाइरॉयड और किडनी संबंधित बीमारियाँ हो सकती है।
हीमोग्लोबिन कम होने के ये होते है लक्षण
क्या आपको ये पता है कि शरीर में अगर हीमोग्लोबिन का लेवल सही नहीं होगा तो आप हमेशा थकान, कमजोरी, सुस्ती या अस्वस्थ महसूस करेंगे। आपको बता दें कि लाल रक्त कोशिकाएं त्वचा को गुलाबी चमक देती हैं, हीमोग्लोबिन की कमी की वजह से त्वचा पीली सी होने लगती है। रक्त में इसकी मात्रा कम होने पर एनीमिया रोग कहलाता है। वहीं, हीमोग्लोबिन हमारे शरीर की सभी प्रक्रियाओं को ठीक ढंग से काम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हीमोग्लोबिन की कमी के कारण कई प्रकार की शारीरिक गतिविधियों में रुकावट भी आ सकती है।
ये चीज का करना चाहिए सेवन
आपको बता दें कि पालक, अनार, चुकंदर, केला, गाजर, अमरूद, सेब, अंगूर, संतरा, टमाटर का सेवन करने से हमारे शरीर का हीमोग्लोबिन बढ़ता है। हरी सब्जियों को कच्चा खाया जाए या सलाद के रूप में इस्तेमाल किया जाए तो हीमोग्लोबिन और तेजी से बढ़ता है। इसके अलावा आप आयरन सप्लीमेंट भी ले सकते हैं। इनके अलावा आपको अजमोद, केल, तुलसी, सरसों का साग, पालक, गाजर, किशमिश, बीन्स, पपीता, पपीते की पत्तियां, लहसुन, अनार, ब्रोकोली, अजवाइन, शतावरी, भिंडी और गोभी जैसी चीजें ले सकते है।
खास बात
वहीं, अपने भोजन में सरसों, पालक, हरा धनिया और पुदीना को शामिल करें और फलों में जैसे सेब, पपीता, चीकू, नींबू और अमरूद का सेवन ज्यादा से ज्यादा करें। पोस्ता और अखरोट जैसे ड्राइ फ्रूट्स का भी सेवन करने से खून में आयरन की मात्रा बढ़ती है।




