हैट्रिक गोल की बदौलत वंदना कटारिया ने साउथ अफ्रीका को 4-3 से हराया

हैट्रिक गोल की बदौलत वंदना कटारिया ने साउथ अफ्रीका को 4-3 से हराया

आज शनिवार के दिन टोक्यों ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका से हुआ। जहां भारत की शानदार जीत हुई है। आपको बता दें कि करो या मरो के मुकाबले में भारतीय महिला हॉकी टीम की वंदना कटारियी ने एक पर एक हैट्रिक गोल दागकर साउथ अफ्रीका को 4-3 से परास्त कर दिया।

दोनो टीम के बीच हुई कांटे की टक्कर

जहां वंदना कटारिया ने ओलंपिक्स में इतिहास रच दिया है। इसके साथ ही वंदना टोक्यो ओलंपिक में भारत की ओर से पहली ऐसी खिलाड़ी बन गईं, जिन्होंने हैट्रिक दर्ज कर ली है। बता दें कि आज भारत और साउथ अफ्रीका के बीच कांटे की टक्कर हुई। जहां मैच बहुत ही रोमांचक से भरा हुआ था। वहीं, मैच के हाफ क्वार्टर देखने में तो ऐसा लग रहा था कि मानो साउथ अफ्रीका की टीम जेवत जाएगी लेकिन टीम इंडिया ने कम बैक करते हुए साउथ अफ्रीका को परास्त कर दिया।

बराबरी पर आ गया था मैच

आपको बता दें कि मैच की शुरूआत में ही चौथे मिनट में वंदना ने पहला गोल करके बढ़त दर्ज कर ली थी। फिर वहीं, थोड़ी देर बाद साउथ अफ्रीका टीम ने एक गोल करके मैच को बराबरी के स्तर पर ले आए। वहीं, थोड़ी देर बाद पेनल्टी कॉर्नर को वंदना ने गोल में तब्दील करके भारत को 2-1 से बढ़त हासिल कर दी।

नेहा ने किया पहला गोल

हालांकि, दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे क्वार्टर के अंतिम कुछ सेकंड में भारत के खिलाफ हाफ-टाइम में 2-2 से बराबरी कर ली। तीसरे क्वार्टर की शुरुआत होते ही नेहा ने पहला गोल किया फिर भारत को 3-2 से बढ़त दिलाई। इसके थोड़ी देर बाद फिर अफ्रीकी टीम ने एक और गोल करके स्कोर को 3-3 की बराबरी पर ला दिया।

वंदना ने किए रिकॉर्ड 3 गोल

वहीं, अंतिम क्वार्टर में दोनों टीम डिफेंसिव खेल रही थी। जहां दोनों के बीच जीत की खिताबी होड़ चल ही रही थी, तभी मैच खत्म होने से कुछ मिनट पहले वंदना ने एक और गोल करके भारत को मुकबाले में विजयी दिलवाई। जहां इस तरह भारत ने अफ्रीका को 4-3 से परास्त करके ओलंपिक्स में बने रहने की उम्मीदें कायम रखी। दरअसल, भारत की ओर से वंदना ने रिकॉर्ड 3 गोल्ड किए।

 

Summary
हैट्रिक गोल की बदौलत वंदना कटारिया ने साउथ अफ्रीका को 4-3 से हराया
Article Name
हैट्रिक गोल की बदौलत वंदना कटारिया ने साउथ अफ्रीका को 4-3 से हराया
Description
आज शनिवार के दिन टोक्यों ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम का मुकाबला साउथ अफ्रीका से हुआ। जहां भारत की शानदार जीत हुई है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER