टोक्यों ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार पहुंचे क्वार्टर फाइनल में, मेडल से कुछ कदम दूर

टोक्यों ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार पहुंचे क्वार्टर फाइनल में, मेडल से कुछ कदम दूर

आज भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में गुरूवार का दीन राहत भरा रहा। जहां यूपी के निवासी भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है। जहां वह इस स्तर पर पहुंचने के साथ ही सतीश अंतिम 8 में भी पहुंच गए हैं और वह टोक्यो ओलंपिक में मेडल से बस कुछ कदम दूर है। आपको बता दें कि भारतीय बॉक्सर ने सतीश कुमार ने 91 किलो वर्ग के अंतिम-16 मुकाबले में जमैका के रिकार्डो ब्राउन को 4-1 से परास्त कर दिया।

क्वार्टर फाइनल में इनके साथ होगा मुकाबला

जहां अब उनका मुकाबला क्वार्टर फाइनल में उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव के साथ देखने को मिलेगा। वहीं, सतीश ने जमैका के बॉक्सर ब्राउन के खराब फुटवर्क का फायदा भी उठाया। आपको बता दे कि उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव, मौजूदा विश्व और एशियाई चैम्पियन हैं। जहां जालोलोव ने अजरबैजान के मोहम्मद अब्दुल्लायेव को 5. 0 से परास्त चुके है।

4-1 से कर दिया परास्त

दरअसल, जब भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार से जमैका के ब्राउन रिकॉर्डो का सामना हुआ तो वह राउंड ऑफ 16 के इस मैच के पहले राउंड को रेड कॉर्नर वाले भारतीय खिलाड़ी ने 10-9 से मैच जीत लिया और उनकी शानदार शुरुआत देखने को मिली। वहीं, दूसरे राउंड में जमैका के ब्राउन ने जब वापसी की कोशिश की तो भारतीय मुक्केबाज यहां भी लीड में दिखे तो इतने में सतीश कुमार ने जमैका के रिकार्डो ब्राउन को 4-1 से परास्त करके क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली और अब वह मेडल से सिर्फ कुछ कदम ही दूर है।

सतीश यहां के है निवासी

आपको बता दें कि भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार सेना में है जो उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर के निवासी है। वहीं, सतीश पहले कबड्डी खेला करते थे। जहां सेना के कोचों ने उनकी अच्छी कद-काठी को देखते हुए उनको मुक्केबाजी खेलने का मौका दिया गया। बता दें कि ये पहली बार है जब भारत का कोई मुक्केबाज हेवीवेट कैटेगरी में ओलिंपिक की स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करने गया है और खास बात यह है कि सतीश अपने पहले ही मैच में ओलिंपिक की रिंग में जिस तरह से सतीश कुमार लड़े उसे देखकर मेडल की उम्मीद आस जाग गई है।

 

Summary
टोक्यों ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार पहुंचे क्वार्टर फाइनल में, मेडल से कुछ कदम दूर
Article Name
टोक्यों ओलंपिक में भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार पहुंचे क्वार्टर फाइनल में, मेडल से कुछ कदम दूर
Description
आज भारत के लिए टोक्यो ओलंपिक में गुरूवार का दीन राहत भरा रहा। जहां यूपी के निवासी भारतीय मुक्केबाज सतीश कुमार ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER