टोक्यो ओलंपिक में भारतीय बॉक्सर अमिक पंघाल जो भारत के लिए मेडल के दावेदार माने जा रहे थे वह आज 52 किलोग्राम वर्ग के अपने मैच में परास्त होकर ओलंपिक से बाहर हो गए हैं। वहीं, आज के मैच में प्री-क्वार्टर फाइनल में अमित को रियो ओलंपिक के रजत पदक विजेता कोलंबिया के युबेरजेन मार्तिनेज के हाथों 1-4 से परास्त होना पड़ा। आपको बता दें कि अपना पहला ओलंपिक खेल रहे अमित पंघाल को पहले दौर में चांस प्राप्त हुआ था।
अमित के पास नहीं था कोई जवाब
जहां अमित की इस मैच में अच्छी शुरुआत की थी। तो वहीं, कोलंबियाई मुक्केबाज ने पहले राउंड में पंघाल पर दबाव बनाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए इस राउंड को 4-1 से अपने नाम कर लिया। हालांकि, दूसरे और तीसरे राउंड में युबेरजेन मार्तिनेज ने शानदार वापसी की। जहां अमित के पास मार्तिनेज की रफ्तार का कोई जवाब ही नहीं था।
तीसरे राउंड में अमित ने किया बचाव
बता दें कि दूसरे राउंड की शुरुआत से ही युबेरजेन मार्तिनेज ने अमित को सेट होने का मौका तक नहीं दिया। उनके जबर्दस्त प्रहार का अमित के पास कोई जवाब नहीं था और पंघाल दूसरा राउंड 1-4 से हार गए। वहीं, तीसरे राउंड में अमित रक्षात्मक ही नजर आए और सिर्फ अपना बचाव ही करते रहे।
52 किलोग्राम वेट कैटेगरी में है नंबर वन खिलाड़ी
इस अंतिम राउंड में उन्हें मार्तिनेज ने स्कोर करने का कोई मौका नहीं दिया और वो 0-5 से परास्त होकर ओलंपिक से बाहर हो गए। आपको बता दें कि 52 किलोग्राम वेट कैटेगरी में अमित इस समय दुनिया के नंबर वन खिलाड़ी हैं। वह ओलंपिक जाने वाले भारत के पहले बॉक्सर है जिनकी अपनी कैटेगरी में नंबर वन रैंक प्राप्त है। वहीं, इस समय ओलंपिक में भारत के लगभग सभी खिलाड़ी अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाने में लगे हुए है। जिससे यह उम्मीद की जार रही है कि जल्द भारत के पास मेडल आएगा।


