हम अक्सर देखते है कि हर इंसान यह सोचता है कि वह लंबे समय तक जवां बना रहे लेकिन प्रकृति का नियम ही ऐसा है कि बूढ़ा तो होना ही पड़ेगा। हालांकि, एक बात तो तय है कि बुढ़ापे को हमेशा के लिए रोका नहीं जा सकता पर पांच सुपरफूड्स का सेवन करके आप एजिंग की प्रक्रिया को धीमा ज़रूर किया जा सकता है। इसके लिए सबसे बड़ी बात यह है कि सही लाइफ़स्टाइल होना और सही खानपान भी होना। जहां पांच सुपरफूड्स का सेवन करके आप जवां बन सकते है।
खास बात
आज हम आपको ऐसे उन पांच सुपरफ़ूड्स के बारे में बताने जा रहे है जिनका सेवन करके लंबे समय तक आप जवां रह सकते है। आपको बता दें कि अखरोट में ओमेगा-3 फ़ैटी एसिड की काफ़ी मात्रा पर्योप्त पाया जाता है। जिनमें कई तरह के मिनरल्स भी पाए जाते है।
अखरोट से मजबूत करिए पाचन तंत्र
आपको बता दें कि अखरोट का सेवन करने से पाचन तंत्र व्यवस्थित बना रहता है और हमारी इम्यूनिटी मजबूर बनी रहती है। इन सबके बीच गुणों के चलते अखरोट एक बेहतरीन ऐंटी एजिंग सुपरफ़ूड माना जाता है। बता दें कि इसमें फ़ॉलिक एसिड और विटामिन बी की अच्छी-ख़ासी भरपूर मात्रा पाई जाती है। वहीं, इसमें पोटैशियम, विटामिन ई, ऐंटी ऑक्सिडेंट्स और मोनो-सैचुरेटेड फ़ैट्स भी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।
मछली का करिेए सेवन
वैसे तो हममें से शायद सभी जानते है कि ऑलिव ऑयल को खाना पकाने के सबसे सेहतमंद तेल माना जाता है। जहां ऑलिव ऑयल में मोनो-सैचुरेटेड फ़ैट्स अच्छी मात्रा में पाया जाता है। दरअसल, मछली भी सुपरफूड्स का अच्छा स्त्रोत होती है जिसका सेवन करने से सेहत अच्छी होती है। जिसका सेवन करके आप शरीर की तमाम समस्या दूर भगा सकते है। जो आंखो के लिए खासकर अच्छी मानी जाती है।
हरी सब्जियों में पाए जाते है पोषक तत्व
वहीं, हरी सब्ज़ियों की बात करे तो इनमें भी पोषक तत्वों की अधिक मात्रा पाई जाती है। क्या आप ये जानते है कि इनमें कैल्शियम और फ़ोलेट की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो हमारी शरीर की हड्डियों और हेल्थ के लिए बेहद ज़रूरी होती हैं।



