Happy Birthday Photoshop: हर फोटोग्राफर के लिए वरदान है यह सॉफ्टवेयर

Adobe Photoshop

आज के समय में हर कोई फोटोग्राफर है क्योंकि सबके हाथ में कैमरा है। हर कोई सोचता है कि मेरी तस्वीर सबसे अच्छी हो लेकिन प्रोफेशनल फटॉग्रफर्स में और हम आप में फर्क आ ही जाता है। लेकिन ऐसे में जब भी हमें किसी तस्वीर को अच्छा बनाना होता है या फिर उसे एडिट करना होता है चाहे उसका कलर बदलना हो या फिर बैकग्राउंड बदलना हो ऐसे में हमें सिर्फ एक ही सॉफ्टवेयर Adobe Photoshop  याद आता है। आज से 30 साल पहले इस सॉफ्टवेयर को बनाया गया था , जिसने ना जाने इन 30 सालों में कितनी तस्वीरों को नया लुक दिया होगा। आज Adobe Photoshop  के जन्मदिन के मौके पर हम आपको इस सॉफ्टवेयर बारे में विस्तार से बताएंगे।

Adobe Photoshop

 

Happy Birthday  Adobe Photoshop 

19 फरवरी 1990 को लॉन्च हुए इस सॉफ्टवेयर ने तीस साल पुरे कर लिए है। Adobe Photoshop के 30 साल पूरा होने पर Adobe प्रोडक्ट मैनेजमेंट टीम की सदस्य Pam Clark ने कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग पर इसके बारे में पोस्ट किया है।

Pam Clark ने अपने ब्लॉग पोस्ट में लिखा कि-“आज Adobe Photoshop का तीसवां जन्मदिन है। पिछले 10,950 दिनों से आर्टिस्ट, डिजाइनर्स, फोटोग्राफर्स और कई और लोग इस सॉफ्टवेयर के प्रैक्टिकल मैजिक से दुनिया को इंस्पायर कर रहे हैं।”

Adobe Photoshop जो की आज के समय में हर फोटोग्राफर के लिए वरदान बन कर साबित हो रहा है. लेकिन क्या आपको पता है इससे सबसे पहले कहा उपयोग किया गया था? चलिए आपको हम बता दे, सबसे पहले इस सॉफ्टवेयर को जेम्स कैमरॉन की  हॉलीवुड फिल्म The Abyss.. के विजुअल इफेक्ट्स के लिए इस्तेमाल किया गया था इसके बाद से इस सॉफ्टवेयर में कई अकल्पनीय इनोवेशन देखने को मिला है। Photoshop CS2 में पहली बार हीलिंग ब्रश टूल को जोड़ा गया। और  समय के अनुसार इसमें और भी टूल्स जुड़ते  चले गए.

आपको बता दे सन 2016 में इस सॉफ्टवेयर में पहली बार Sensei AI और मशीन लर्निंग फीचर का इस्तेमाल किया गया। इस इनोवेटिव फीचर के जुड़ने के बाद से इस सॉफ्टवेयर की मदद से कई तस्वीरों को नया रूप दिया जा सका है। इसमें सेलेक्ट सब्जेक्ट फीचर को भी 2016 में ही जोड़ा गया।

2019 में Adobe Photoshop को अकेडमी अवार्ड से भी नवाजा गया। साथ ही साथ इस सॉफ्टवेयर को विंडोज और Mac डिवासेज के अलावा iPad के लिए भी रोल आउट किया गया। Adobe Photoshop के पीछे दुनियाभर के कई इंजीनियर्स, डिजाइनर्स की टीमें लगी हैं जो इस सॉफ्टवेयर में लगातार नए-नए टूल्स जोड़ रहे हैं ताकि लोगों की क्रिएटिविटी और इमेजिनेशन को उतारा जा सके।

दुनिया को अलविदा कह दिया Cut-Copy-Paste का फार्मूला देने वाला साइंटिस्ट

ब्लॉग पोस्ट में #PsILoveYou30 हैशटैग के साथ इसे शेयर करने की भी अपील की गई है। आपको बता दें हर साल इस सॉफ्टवेयर का नया वर्शन लांच होता है. अभी सबसे लेटेस्ट वर्शन Adobe Photoshop CC 20 मार्केट में है.
टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 
Summary
 Adobe Photoshop : फोटोग्राफर के लिए वरदान है सॉफ्टवेयर-Youth Express
Article Name
Adobe Photoshop : फोटोग्राफर के लिए वरदान है सॉफ्टवेयर-Youth Express
Description
Adobe Photoshop के 30 साल पूरा होने पर Adobe प्रोडक्ट मैनेजमेंट टीम की सदस्य Pam Clark ने कंपनी के आधिकारिक ब्लॉग पर इसके बारे में पोस्ट किया है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER