दुनिया को अलविदा कह दिया Cut-Copy-Paste का फार्मूला देने वाला साइंटिस्ट

कट, कॉपी और पेस्ट  ये तीनो ऐसे शब्द है जिसे हर व्यक्ति अपने जीवन में उपयोग करता है. शायद कोई ऐसा व्यक्ति ही हो जिसने अपने जीवन में कभी कट कॉपी पेस्ट का नाम नहीं सुना हो। आज के समय में हर कोई कंप्यूटर और सोशल मीडिया से जुड़ा हुआ है और ऐसे में शायद ही कोई जरूरी काम हो जिसमें आपको Cut-Copy-Paste  की जरूरत ना पड़ी हो। लेकिन क्या कभी आपने सोचा कि यह सुविधा हमें किसने दी है ? तो आपको बता दें जिन्होंने कट कॉपी पेस्ट को इवेंट किया वह शायद स्टीव जॉब्स जितने पॉपुलर तो  ना हो सके लेकिन उनका बड़ा ही अहम योगदान टेक्नोलॉजी की दुनिया में है। आज हम आपको उसी महान व्यक्ति Larry Tesler  के बारे में बताएंगे जिसने Cut-Copy-Paste यूजर इंटरफेस इवेंट तो किया लेकिन अब वह हमारे बीच में नहीं रहे हैं।

Larry Tesler
Larry Tesler

 Larry Tesler  ने दिया था Cut-Copy-Paste इंटरफ़ेस

Cut-Copy-Paste यूजर इंटरफ़ेस यानी UI को दरअसल एक साइटिंस्ट ने तैयार किया था. इस साइंटिस्ट का नाम लैरी टेस्लर है और अब यह महान व्यक्ति इस दुनिया को अलविदा कहे दिए.

लैरी टेस्लर 74 साल के थे और उनका जन्म न्यू यॉर्क में हुआ था. उन्होंने स्टैनफोर्ड युनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई की थी. 1973 में उन्होंने Xerox Palo Alto Research Center (PARC) ज्वाइन किया. यही से शुरू होती है कट, कॉपी और पेस्ट यूजर इंटरफेस की कहानी.

Larry Tesler  ने PARC में टिम मॉट के साथ मिल कर जिप्सी टेक्स्ट एडिटर तैयार किया. इसी जिप्सी टेक्स्ट एडिटर में उन्होंने टेक्स्ट को कॉपी और मूव करने के लिए मोडलेस मेथड तैयार किया. यहां से ही कट, कॉपी और पेस्ट टर्म का इजाद हुआ.

 

इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स है इस सेलिब्रिटी के, इस लिस्ट में नरेंद्र मोदी को मिला है यह स्थान

लैरी टेस्लर अपने CV में लिखते हैं कि वो मोडलेस एडिटिंग और कट कॉपी पेस्ट के शुरुआती इन्वेंटर हैं.  हालांकि उन्होंने CV में ये भी लिखा था कि उन्हें गलती से फादर ऑफ ग्राफिकल यूजर इंटफेस फॉर मैकिनतॉश कहा गया, लेकिन वो नहीं हैं.

लैरी टेस्लर ने PARC में ही कट, कॉपी और पेस्ट डेवेलप किया. हालांकि बाद में ये कट, कॉपी और पेस्ट का कॉन्सेप्ट कंप्यूटर के इंटरफेस और टेक्स्ट एडिटर्स के लिए आ गया.

आपको बता दें कि जिस PARC कंपनी नें लैरी काम करते थे उसे ही शुरुआती ग्राफिकल यूजर इंटरफेस और माउस नेविगेशन का क्रेडिट जाता है.

गौरतलब है कि ऐपल के को-फाउंडर स्टीव जॉब्स ने भी PARC के इस रिसर्च को ऐपल प्रोडक्ट्स को बेहतर करने के लिए इस्तेमाल किया था. बताया जाता है कि जब स्टीव जॉब्स Xerox आए थे तो उसी टीम में लैरी टेस्लर भी वहां मौजूद थे. PARC के अलावा Larry Tesler ने Amazon और Yahoo के साथ भी काम किया है.

 

क्या  है Ctrl+C और Ctrl+V? 

जब हमें कंप्यूटर या स्मार्टफोन में कोई जानकारी कॉपी करना होता है तो हम उसे सलेक्ट करने के बाद Ctrl के साथ C का कमांड क्लिक करते हैं। इसके बाद इसी जानकारी को कहीं और प्लेस करने के लिए Ctrl के साथ V का कमांड क्लिक किया जाता है। कंप्यूटर या स्मार्टफोन पर कार्य के दौरान इन दोनों कमांड का अक्सर इस्तेमाल होता है।

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
अब नहीं रहे Cut-Copy-Paste देने वाला साइंटिस्ट Larry Tesler-Youth Express
Article Name
अब नहीं रहे Cut-Copy-Paste देने वाला साइंटिस्ट Larry Tesler-Youth Express
Description
Larry Tesler जिन्होंने कट कॉपी पेस्ट को इवेंट किया वह अब इस दुनिया के नहीं रहे. PARC के अलावा Larry Tesler ने Amazon और Yahoo के साथ भी काम किया है. 
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER