मुंबई हार चुकी पांच मैच
वहीं, आज के पहले मैच में मुंबई अपनी पहली जीत की तलाश में जोर लगाएगी। तो वहीं, केएल राहुल की टीम भी पूरा जोर लगाएगी। हालांकि, मुंबई इंडियंस लगातार अब तक पांच मैच हार चुकी है। जहां इस सीजन में रोहित शर्मा की टीम के न तो बल्लेबाज ही अपना कमाल दिखा पा रहे हैं और ही गेंदबाज दम दिखा पा रहे है। खुद कप्तान रोहित शर्मा खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं।
बुमराह भी रहे विफल
हालांकि, मुंबई की गेंदबाजी की बात करें तो गेंदबाजी में भी टीम का खराब प्रदर्शन रहा है। जहां टीम में बुमराह को छोड़कर सभी गेंदबाज जमकर रन लुटा रहे हैं। जहां मुंबई के मशहूर गेंदबाज बुमराह भी अब तक टूर्नामेंट में नाम के विकेट लेने में विफल रहे है। जहां उन्होंने अब तक 5 मैच में केवल 4 विकेट ले पाए है।
लखनऊ चल रही अच्छे फॉर्म में
बात करें लखनऊ की टीम की तो यह टीम 5 मैचों में 3 बार जीत दर्ज की है। जहां लखनऊ की टीम में बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों अच्छे फॉर्म में हैं। कप्तान केएल राहुल, डी कॉक, दीकप हुड्डा, स्टोइनिस और बडोनी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। तो गेंदबाजी में चमिरा, आवेश खान, रवि बिश्नोई ने टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन अब तक दिखा है।
बैंगलुरू जीत रही लगातार मैच
दूसरे मुकाबले की बात करें शाम को दिल्ली और आरसीबी के बीच शाम 7:30 बजे मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुकाबला खेला जाएगा। आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स ने जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की थी। दूसरी तरफ बेंगलोर ने पहला मुकाबला हारने के बाद बेहतरीन वापसी की और लगातार मैच में जीत रही है। हालांकि, पिछले मुकाबले में चेन्नई के हाथों बेंगलुरू को हार का सामना करना पड़ा।
दिल्ली का पलड़ा भारी
तो वहीं, दिल्ली में डेविड वॉर्नर, पृथ्वी शॉ, ललित यादव अक्षर पटेल कुलदीप यादव शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। तो फाफ डुप्लेसिस, अनुज रावत, दिनेश कार्तिक, हसरंगा हर्षल पटेल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। हालांकि, आईपीएल में बेंगलुरू के खिलाफ दिल्ली का पलड़ा भारी है। जहां आरसीबी ने दिल्ली को 16 मैचों में हराया है। तो दिल्ली ने आरसीबी को 10 मैचों में परास्त किया है।