इन दिनों देश भर में केवल एक ही आवाज गूंज रही है। वो ये कि प्रियंका रेड्डी को इंसाफ मिलना ही चाहिए। मगर प्रियंका रेड्डी आखिर कौन थी और उनके साथ यह दर्दनाक हादसा कैसे हुआ, इसके बारे में काफी कम लोग ही जानते है। बहरहाल आज हम आपको इस लड़की के बारे में सब कुछ बताने वाले है। अगर खबरों की माने तो प्रियंका रेड्डी तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में रहती थी। उनकी उम्र सताईस साल थी और वह एक डॉक्टर थी। दरअसल प्रियंका हर रोज गच्चीबाउली काम करने के लिए जाती थी। उस दिन जब यह घटना हुई तब वह अपनी स्कूटी को टोन्डुपल्ली टोल प्लाजा के पास पार्क करके आगे कैब से गई थी।
प्रियंका रेड्डी आखिर कौन थी, यहाँ पढ़े पूरी जानकारी..
ऐसे में जब वह वापिस लौटी तो उन्होंने देखा कि उनकी स्कूटी पंक्चर हो चुकी है। जिसके बाद प्रियंका ने स्कूटी को टोल प्लाजा के पास खड़ी करके कैब से घर जाने का फैसला किया। हालांकि तब वहां मौजूद दो लोगों ने उन्हें स्कूटी ठीक करने की बात कही और वे स्कूटी को ले गए। बता दे कि इस पूरी घटना के बारे में प्रियंका ने अपनी बहन भाव्या को सब कुछ बता दिया था। गौरतलब है कि प्रियंका जब अपनी बहन से फोन पर बात कर रही थी, तब वह काफी डरी हुई थी। हालांकि बातचीत के अंत में प्रियंका अपनी बहन को थोड़ी देर बाद दोबारा फोन करने की बात कहती है और उसके बाद प्रियंका का फोन बंद हो जाता है।
बहरहाल इस बातचीत के बाद से ही प्रियंका गायब हो चुकी थी और ऐसे में उनके परिवार वालों ने उन्हें टोल प्लाजा के पास ढूंढने की काफी कोशिश की। मगर जब वह नहीं मिली तो उनके परिवार वालों ने शमशाबाद पुलिस स्टेशन में प्रियंका के मिसिंग होने की शिकायत दर्ज करवा दी। गौरतलब है कि अठाईस नवंबर को शादनगर पुलिस इलाके में अंडर कंस्ट्रक्शन पुल के नीचे एक आधी जली हुई लाश मिलने की सूचना दी गई। आपको जान कर हैरानी होगी कि जब प्रियंका के परिवार वालो को पहचान करने के लिए बुलाया गया, तब उनके होश ही उड़ गए। वो इसलिए क्यूकि सैंडल और स्कार्फ़ के इलावा सौ मीटर की दूरी पर प्रियंका के इनरवियर भी वहां पाए गए थे।
इन सब चीजों के आधार पर ही प्रियंका के घर वालों ने अपनी बेटी की पहचान की। वही इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि फ़िलहाल इस केस की छानबीन की जा रही है। यहाँ गौर करने वाली बात तो ये है कि अभी तक इस केस में किसी भी व्यक्ति की गिरफ़्तारी नहीं हुई है। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं हुई है कि प्रियंका के साथ कोई रेप किया गया है। वैसे अब तो आपको पता चल ही गया होगा कि प्रियंका रेड्डी आखिर कौन थी और उनके साथ क्या हुआ था। दोस्तों प्रियंका को न्याय दिलाने की मुहिम शुरू हो चुकी है, तो क्या आप इस मुहिम का हिस्सा बनेंगे। इसका जवाब हमें जरूर दीजियेगा।



