अगर आप UPI पेमेंट करने के लिए इस्तेमाल होने वाले Google Pay ऐप यूज करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. अब यह भी ज्यादा सिक्योर हो गया है. Google अब गूगल पेय के लिए फिंगरप्रिंट्स और फेस ऑथेन्टिकेशन फीचर ला रहा है जो मनी ट्रांसफर के दौरान यूज किया जा सकेगा. ये फीचर गूगल पेय के वर्जन 2.100 में दिया गया है. हाल ही में WhatsApp में भी Biometric Authentication फीचर दिया गया है.
Google Pay की बढ़ी सेक्वेरिटी
आपको बता दें कि Google ने अपने इस बायोमैट्रिक सिक्युरिटी सिस्टम को एंड्रॉइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ रोल आउट किया है। लकिन जल्द ही इससे एंड्राइड 9 के कुछ यूजर इस्तेमाल कर सकेंगे। इस नए फीचर के जरिए यूजर्स किसी भी ऑनलाइन ट्रांजैक्शन को फिंगरप्रिंट और फेशियल रिकॉग्निशन सिस्टम के जरिए प्रोटेक्ट कर सकेंगे।
G-Pay के पुराने वर्जन में यूजर्स पिन के जरिए सिक्योर ट्रांजेक्शन कर रहे थे। नए वर्जन में यूजर्स बिना पिन के बायोमैट्रिक फीचर के जरिए ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकेंगे। बायोमेट्रिक ऑथेन्टिकेशन का ये फीचर Google Pay के सेटिंग्स में दिया गया है. यहां Sending money settings में ऑप्शन दिया जाएगा. इससे पहले तक इस सेटिंग्स में सिर्फ कोड का ऑप्शन था. नए ऑप्शन के तहत पिन के साथ फेस अनलॉक या फिंगरप्रिंट स्कैनर का यूज किया जा सकेगा आपको बता दें कि यह फीचर केवल मनी ट्रांसफर के लिए काम करेगा। NFC पेमेंट्स के लिए यूजर्स को पिन के जरिए ही वेरिफाई करना होगा।
आपको बता दे की इस समय भारत में इस ऐप के 67 मिलियन एक्टिव यूजर्स हैं। हाल ही में इस ऐप में नोटिफिकेशन फीचर जोड़ा गया है. Google Pay पर आने वाले समय में डार्क मोड भी दिया जा सकता है और इसकी टेस्टिंग की जा रही है. रिपोर्ट के मुताबिक Google Pay के वर्जन 2.96.264233179 में डार्क मोड दिया गया है. इस फीचर की खासियत ये होगी की आपका फोन पावर सेवर पर होगा या बैटरी लो हो जाएगी तो Google Pay खुद डार्क मोड हो जाएगा, ताकि बैटरी सेव की जा सके.


