भाई दूज के मौके पर बहनो को गिफ्ट दे ये गैजेट्स

Bhai Dooj

भाई बहन का रिश्ता दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता मन्ना जाता है. इस रिश्ते में लड़ाई झगडे, नोक- झोख के साथ साथ बेहद प्यार भी होता है. इस रिश्ते को भाई दूज जैसे त्यौहार और भी अच्छा और मजबूत बनाते है. अगर आप अपनी बहन के साथ रिश्ते में और प्यार घोलना चाहते हैं तो उसका पसंदीदा गिफ्ट उसे दे सकते हैं। आपकी बहन को अगर गैजेट्स पसंद हैं तो बाजार में आपको कई शानदार ऑप्शन मिल जाएंगे। लेकिन आप गिफ्ट को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो हम इसमें आपकी मदद कर सकते हैं। आज  आपको कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में बताएंगे जिसको आप अपनी बहन को Bhai Dooj पर गिफ्ट कर सकते हैं।

Bhai Dooj

Bhai Dooj के मौके पर दे ये गिफ्ट

Echo Dot (3rd Gen):

यह डिवाइस ई-कॉमर्स साइट पर 2,799 रुपये में उपलब्ध है। इस डिवाइस को आप अपने फोन से कनेक्ट करके वॉयस से कंट्रोल कर सकते हैं। बार-बार फोन में कुछ सर्च करने के बजाय आप केवल Echo Dot को कमांड दे सकते हैं जिसके बाद यह आपके पूछे हुए सवालों का जवाब देगा। अगर आप भैया दूज  पर अपनी बहन को ये डिवाइस गिफ्ट करेंगे तो उसे जरूर पसंद आएगा।

Mi Smart Band 4:

स्मार्ट बैंड भी Bhai Dooj   पर  एक बेस्ट गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है जो कि स्टाइलिश होने के साथ ही उपयोगी भी है। सबसे खास बात है कि इसके लिए आपको बहुत ज्यादा खर्च करने की भी जरूरत नहीं है। Mi smart band 4 की कीमत 2,300 रुपये है और इसमें कलर एमोलेड डिस्प्ले दिया गया है। ये डिवाइस आपकी हेल्थ पर पूरा फोकस रखेगी। खास बात है कि एक बार चार्ज करने पर यह 20 दिन का बैकअप देती है।

Bluetooth Earbuds:

आजकल ये काफी ट्रेंड में है और स्टाइलिश भी है। बहन को गिफ्ट करने के लिए ये भी एक अच्छा ऑप्शन है। ई-कॉमर्स साइट पर ये डिवाइस हर बजट में उपलब्ध है। जिनकी शुरुआती कीमत 1,100 रुपये है। ब्लूटूथ ईयरबड्स की खासियत है कि इसमें आपको वायरिंग के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा

तो ये कुछ बेस्ट ऑप्शन है जिसको की आप अपनी बहनो Bhai Dooj  के त्यौहार पर गिफ्ट दे सकते है.

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर Youth Express पर. 

Summary
 Bhai Dooj के मौके पर बहनो को गिफ्ट दे ये गैजेट्स-Youth Express
Article Name
Bhai Dooj के मौके पर बहनो को गिफ्ट दे ये गैजेट्स-Youth Express
Description
आपकी बहन को अगर Gadgets पसंद हैं तो बाजार में आपको कई शानदार ऑप्शन मिल जाएंगे। जिसको आप अपनी बहन को Bhai Dooj पर गिफ्ट कर सकते हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER