कहते है कि जोड़ियां ऊपर से बन कर आती है, लेकिन इनके मिलने का कार्यक्रम तो धरती पर आने के बाद ही संपन्न होता है। हालांकि कुछ लोग लव मैरिज करके अपनी जोड़ी बना लेते है। तो वही कुछ लोग अरेंज मैरिज करने में यकीन रखते है। बता दे कि अरेंज मैरिज करने से पहले आपको कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए। वो इसलिए ताकि अरेंज मैरिज के रिश्ते में बंधने के बाद आपको किसी भी तरह का अफ़सोस न हो। तो चलिए अब आपको इन खास बातों के बारे में बताते है।
अरेंज मैरिज करने से पहले ध्यान रखे ये बातें..
1. गौरतलब है कि अरेंज मैरिज में जब आप किसी से मिलते है तो उससे ये जरूर पूछ ले कि क्या वह शादी के लिए राजी है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि यह सवाल आपको केवल पहली मुलाकात में ही नहीं बल्कि हर मुलाकात में जरूर पूछना चाहिए। वो इसलिए क्यूकि ऐसा हो सकता है कि कुछ मुलाकातों के बाद आपके पार्टनर का मन बदल जाएँ। यानि अगर सामने वाला व्यक्ति केवल अपने परिवार की ख़ुशी के लिए आपसे शादी कर रहा है या कर रही है, तो उसे ऐसा न करने दे। जी हां मजबूरी के रिश्ते में बंध कर कोई खुश नहीं रह पायेगा।
2. इसके इलावा शादी से पहले अपने पार्टनर की पसंद, न पसंद, उसकी आर्थिक व्यवस्था और पुराने संबंधों के बारे में जानने की कोशिश जरूर करे, ताकि इन्हीं बातों के आधार पर आप शादी करने का सही फैसला ले सके।
3. बता दे कि जब आप किसी से पहली बार मिले तो इस बात पर गौर जरूर करे वह आपके साथ सहज है या नहीं। जी हां सामने वाले की सहजता से हमें भविष्य का थोड़ा सा अनुमान तो हो ही जाता है। यानि अगर कोई पहली मुलाकात में सहज महसूस न करे या आप उसके साथ सहज महसूस न करो, तो हो सकता है कि आगे चल कर यही वजह आपके रिश्ते की सबसे बड़ी रुकावट बन जाएँ।
4. इसके साथ ही जिसे आप अपना पार्टनर बनाना चाहते है, उसके व्यव्हार को भी अच्छी तरह से जाँच ले। जैसे कि दूसरों के साथ या किसी छोटे बड़े व्यक्ति के साथ उसका व्यव्हार कैसा है, इस बात का जरूर ध्यान रखे। जी हां अरेंज मैरिज करने से पहले ये जरूर देख ले कि क्या आपका पार्टनर दूसरों की भावनाओ की कदर करता है या नहीं। ये सब बातें जांचने परखने के बाद ही आप रिश्ते को आगे बढ़ाएं। दोस्तों क्या आपको अरेंज मैरिज पसंद है या लव मैरिज, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।


