मानसून में स्किन की परेशानियां कैसे रखेंगे दूर, आइए जानते हैं

स्किन की परेशानियां

अधिकतर लोग गर्मियों में अपने स्किन को सही रखने के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट यूज करते हैं। लेकिन जैसे ही मानसून आता है। हम अपने स्किन का ख्याल रखना बंद कर देते हैं। बारिश होते ही गर्मी से राहत जरूर मिलती है। लेकिन इस मौसम में स्किन और दूसरी बीमारी का होना का खतरा भी बढ़ जाता है। बरसात के मौसम में वातावरण में नमी हो जाती है। ऐसे में स्किन पोर्स भी बंद हो जाते हैं। जिसकी वजह से हमें कील मुंहासे होने लगते हैं। बरसात के मौसम में अधिकतर बीमारी गंदगी की वजह से होती है। ऐसे में हमें या जाने की जरूरत होती है। कि हम अपने स्किन को कैसे साफ रखें। जिससे कि स्किन की परेशानियां  हमसे दूर रहें। हमें कोई बीमारी ना हो और हमारा चेहरा खिलखिलाता रहे।

स्किन की सफाई क्यों जरूरी है

बारिश में ऊपर से आने वाले पानी में कई तरह के केमिकल्स हो सकते हैं। जो कि हमारे स्किन के इंफेक्शन का कारण बनती है। जिससे फोड़े दाने की समस्या भी काफी हद तक बढ़ जाती है। इस मौसम में स्किन की सफाई बेहद जरूरी होती है। अगर इस मौसम में स्किन की सफाई अच्छे से ना की जाए तो बैक्टीरिया और फंगल इन्फेक्शन का खतरा भी काफी हद तक बढ़ सकता है।

मानसून में फेस वाश कैसे करें

गर्मियों में कम से कम दिन में तीन से चार बार हम अपना चेहरा धोते हैं। लेकिन जैसे ही बारिश होती है वैसे ही हम केयरलेस हो जाते हैं। जिससे कई तरह से स्किन की परेशानियां हो सकती हैं। बारिश के मौसम में भी चेहरे की सफाई के लिए हमें फेस वॉश करना चाहिए। हम अपने स्किन के अनुसार फेस वॉश का चयन कर सकते हैं। वैसे तो हम सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले फेस वॉश करते हैं। लेकिन बरसात के समय में अगर हम बाहर जाते हैं। तो घर आकर भी हमको फेस वॉश जरूर करना चाहिए। चेहरे के साथ-साथ पूरे शरीर को भी जरूर साफ करना चाहिए। जिससे हम मानसून में होने वाली बीमारियों से बच सकते हैं।

Summary
मानसून में स्किन की परेशानियां कैसे रखेंगे दूर, आइए जानते हैं-
Article Name
मानसून में स्किन की परेशानियां कैसे रखेंगे दूर, आइए जानते हैं-
Description
सभी लोग अपने आप को सुंदर दिखाने के लिए अपने चेहरे पर बहुत ध्यान देते हैं मगर कभी-कभी कई चीजों के प्रयोग के द्वारा आपको स्किन की परेशानियां हो सकती हैं।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Shivendra Singh

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER