जैसे ही मौसम में मामूली सा बदलाव आता है, वैसे ही ज्यादातर लोग बीमार पड़ जाते हैं। शरीर का तापमान बढ़ना , शरीर में दर्द, सिर में दर्द ,आदि बुखार के कुछ सामान्य लक्षण होते हैं। हलाकि , आपकी जानकारी के लिए बता दें , बुखार शरीर के इन्फेक्शन से लड़ने और कई खतरनाक बीमारियों से बचाने में मदद करता है। लेकिन हम में से कोई भी पूरा दिन बिस्तर पर बिताना पसंद नहीं करेगा । तो, आज हम आपको कुछ सबसे प्रभावी तरीकों के बारे में बताएँगे जिनका पालन कर के आप मौसमी बुखार से छुटकारा पा सकते हैं।
बरसात में घरेलु उपाय से वायरल बुखार और खांसी से पाएं छुटकारा
मौसमी बुखार से छुटकारा पाने के लिए करें इन तरीकों का पालन :
अदरक की चाय पिएं
बुखार से पीड़ित होने पर गर्म अदरक की चाय का सेवन करें । इसे बनाना काफी आसान होता है , चाय बनाने के लिए, 1 कप उबले हुए पानी में आधा चम्मच कुटी हुई अदरक मिलाएं । अब इसे छान ले और इस शानदार और प्रभावी चाय का सेवन करें । यह आपको बुखार के कारण होने वाले सिरदर्द से भी राहत प्रदान करेगी।
गर्म पानी से स्नान
अगर आप गुनगुने पानी से नहाते हैं तो यह आपके शरीर के तापमान को नीचे लाने में मदद करेगा । बुखार के दौरान कभी भी में ठंडे पानी से स्नान न करें । ठंडे पानी में नहाने से, आपके शरीर का तापमान कम होने के बजाय और बढ़ जाता है।
पीठ दर्द होता क्या है और क्या है इसका घरेलु उपचार- जाने यहाँ
ज़्यादा से ज़्यादा पानी पियें
बुखार से पीड़ित होने पर अपने आप को हाइड्रेटेड रखना बहुत ज़रूरी होता है । आप दिन में कम से कम 8 से 12 गिलास पानी पिएं। ऐसा करने से आपका शरीर हाइड्रेट रहेगा और आपको बुखार से तुरंत राहत मिल जाएगी ।
आपको मौसमी बुखार से छुटकारा पाने के कुछ प्रभावशाली घरेलु उपचारो के बारे में बताया है , आप बताये गए उपचारो का उपयोग कर के अपने शरीर के तापमान को नार्मल कर सकते हैं।
देश और दुनिया की सभी लेटेस्ट न्यूज़ अब YOUTH EXPRESS पर


