हम अपनी लाइफ में अक्सर कुछ ना कुछ खाते रहते है क्यो कि हमारा शरीर स्वस्थ रह सकें, लेकिन क्या आप जो चीज खाते है उनका आप पालन करते है। यही बात पेट के लिए भी आवश्यक होती है। तो ऐसे में अगर हम सुबह कुछ ऐसी चीजें खाते है जिससे दिनभर हमारे शरीर में एनर्जी बनी रहे, हम जो भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर तो पड़ता ही है लेकिन क्या आप जानते है कि फूड के रिएक्शन भी होते हैं। तो आइये जानते है कुछ ऐसी चीज के बारे में जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से क्या दिक्कत हो सकती है।
केला का ना करे सेवन
आपको बता दे कि केले में बहुत ज्यादा मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। जिससे यह एक अच्छा आहार भी माना जाता है। केला में मैग्नीशियम और पोटैशियम भरपूर पाया जाता है लेकिन कई लोग की ऐसी आदत होती है कि वह खाली पेट केला खा लेते हैं लेकिन ऐसा करने से वह बीमार पड़ सकते है। क्या आपको ये पता है कि खाली पेट केला खाने से खून में पहले से मौजूद इन तत्वों की मात्रा गड़बड़ा जाती है, जिससे शरीर में बेचैनी होना, उल्टी होना, दस्त लगने जैसी समस्या शुरू हो सकती है।
खाली पेट ना खाएं नाशपाती
नाशपाती में भी फाइबर,फोलेट, पोटैशियम, विटमिन सी, विटमिन के, फिनॉलिक कंपाउंड, कॉपर, मैगनीज जैसे गुणकारी तत्व पाए जाते है, लेकिन इस फल को भी खाली पेट खाना शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। एक स्टडी के अनुसार आपको बता दे कि नाशपाती को खाली पेट खाने पर शरीर के अंगों को बाहरी प्रदूषण और सूखने से बचाने वाले म्यूकस मेम्ब्रेन को नुकसान भी पहुंच सकता है।
सुबह के समय ले हल्का नाश्ता
सुबह नाश्ते में खाली पेट मसालेदार खाना खाने से आपके पेट में जलन जैसी समस्या भी हो सकती है। जहां मसालेदार खाना खाने से आपके पेट में एसिडिटी भी बनने लगती है। जिसके लिए सुबह के समय नाश्ता हमेशा हल्का और सादा लेना चाहिए।
ठंडे पदार्थ का ना करे सेवन
बहुत से लोग ऐसे होते है कि वह दिन की शुरूआत ठंडे ड्रिंक के साथ करते है लेकिन क्या आप ये जानते है कि कोल्ड कॉफी या आइस टी जैसे ड्रिंक पीने से आपकी पाचन क्रिया धीमी हो सकती है। वहीं, आप ठंड पदार्थ लेने के बजाय गुनगुने पानी, नींबू की या अदरक की चाय का सेवन करें। जहां ये तीनों चीजें शरीर के मेटाबॉलिज्म बढ़ाने के साथ-साथ वजन भी कम करने का काम करती हैं।




