भारत में अब धीरे-धीरे Electric Vehicles का बाजार के चमक आ रही है। वहीं, एक तरफ जहां भारत में आसमान छूती पेट्रोल-डीजल की कीमत के चलते आम जनता इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की तरफ ज्यादा झुकाव हो रहा है। तो वहीं, पर्यावरण की दृष्टि से मददगार होने के चलते बिजली से चलने वाले दो पहिया वाहनों के लिए कई ऑटोमोबाइल कंपनियां बहुत जल्द बाजार में अपनी दो पहिया वाहन जल्द बाजार में लाने वाली है।
खास बात
वहीं, आज हम बात करने जा रहे है LML कंपनी की। जिसको शायद कोई ऐसा व्यक्ति हो जा ना जानता हो। आपको बता दें कि LML स्कूटर्स का चलन इंडिया में काफी आम बात है और इसके चलते बहुत जल्द LML कंपनी अपनी नई Electric Scooter भी भारतीय बाजारो में लाने वाली है।
LML कंपनी के सीईओ ने कही ये बात
हालांकि, LML कंपनी ने अपनी नई ईकाई LML Electric की शुरूआत कर दी है और बहुत जल्द इंडियन EV Market में आ रही है। बता दें कि अपने ईवी बिजलेस के लिए कंपनी ने दोपहिया वाहन मैन्युफैक्चरिंग कंपनी Saera Electric Auto के साथ साझेदारी कर ली है। जहां इस साझेदारी के तहत हरियाणा में स्थित प्लांट मे LML के इलेक्ट्रिक स्कूटर्स बनाई जाएंगी। वहीं, एलएमएल के सीईओ योगेश भाटिया बताते है कि ये Electric Scooter सौ प्रतिशत मेड इन इंडिया होंगी।
हर महीने होगा 18 हजार स्कूटरों का निर्माण
जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि LML Electric और Saera Electric Auto के बीच हुई साझेदारी के बाद से एलएमएल इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बनने का पहला चरण की शुरूआत हो गई है। जहां यह भी सुनने को आ रहा है कि साल 2025 तक एलएमएल ब्रांड वाले बिजली से चलने वाले स्कूटर भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिए जाएंगे। जो पूरी तरह से यह स्कूटर ‘मेड इन इंडिया’ होंगे। हालांकि, कंपनी इस बात का भी दावा कर रही है कि उनके पास करीब 2,17,800 स्क्वायर फीट का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग प्लांट है और कंपनी हर महीने करीब 18 हजार Electric Scooter यूनिट्स का निर्माण करवाएगी।
