गणपति के दर्शन को लेकर हिना खान हुई ट्रोल, यूजर्स ने मुस्लिम होने पर उठाया सवाल

गणपति के दर्शन को लेकर

यूँ तो टीवी एक्ट्रेस हिना खान आएं दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। मगर इस बार वह बिना कुछ किए ही यूजर्स के निशाने पर आ गई। दरअसल इस बार गणपति के दर्शन को लेकर हिना खान को खूब ट्रोल होना पड़ा। अब ये तो सब को मालूम ही है कि हिना खान मुस्लिम है। जब कि उनके बॉयफ्रेंड रॉकी हिन्दू है। हालांकि इसमें कोई दोराय नहीं कि हिना खान इससे पहले भी कई बार गणेश जी की पूजा करने के लिए मंदिर गई होंगी। मगर इस बार लोगो को उनकी यह बात पसंद नहीं आई। बता दे कि मुंबई के लाल बाग़ के राजा की पूजा अर्चना करने के लिए कई सेलिब्रिटी उनके दरबार पहुँचते है।

गणपति के दर्शन को लेकर

गणपति के दर्शन को लेकर हिना खान हुई ट्रोल..

तो ऐसे में हिना खान भी अपने बॉयफ्रेंड रॉकी के साथ गणेश जी से मिलने के लिए वहां पहुँच गई। उन्होंने सच्चे मन से गणेश जी की पूजा की और साथ ही इस खास पल की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर भी की। बहरहाल जैसे ही हिना खान ने इस पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की। वैसे ही लोगो ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। जी हां लोगो का कहना है कि हिना खान मुस्लिम हो कर हिन्दू भगवान् के दर्शन कैसे कर सकती है। वही कुछ लोगो का कहना है कि आप मुस्लिम हो कर भगवान् के सामने सजदा कर रही है। आपको तो मुस्लिम कहलाने का ही हक नहीं है।

https://www.instagram.com/p/B2EPrxjA-wM/

यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो केवल मुस्लिम होने के कारण हिना खान को सोशल मीडिया पर कई बुरे कमेंट्स का सामना करना पड़ा। यहाँ तक कि एक यूजर ने यह तक लिख दिया कि अपना धर्म बदल लो, लेकिन इस्लाम को बदनाम मत करो। हालांकि सेलेब्रिटीज के लिए तो अब ये रोज की बात है। मगर गणपति के दर्शन को लेकर इस तरह से बवाल करना भी सही नहीं है। “दोस्तों इस बारे में आपकी क्या राय ये हमें जरूर बताईयेगा।”

Summary
गणपति के दर्शन को लेकर हिना खान हुई ट्रोल, यूजर्स ने मुस्लिम होने पर उठाया सवाल  Youth Express
Article Name
गणपति के दर्शन को लेकर हिना खान हुई ट्रोल, यूजर्स ने मुस्लिम होने पर उठाया सवाल Youth Express
Description
यूँ तो टीवी एक्ट्रेस हिना खान आएं दिन किसी न किसी बात को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती है। मगर इस बार वह बिना कुछ किए ही यूजर्स के निशाने पर आ गई। दरअसल इस बार गणपति के दर्शन को लेकर हिना खान को खूब ट्रोल होना पड़ा। अब ये तो सब को मालूम ही है कि हिना खान मुस्लिम है। जब कि उनके बॉयफ्रेंड रॉकी हिन्दू है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Rajni Goyal

कहते है शब्दों को नाप तोल कर बोलने का काम जरा मुश्किल होता है, लेकिन हम तो वो है जो शब्दों को केवल नाप तोल कर ही नहीं बल्कि हर शब्द को हया की शुखियों में लपेट कर फूलो की तरह तरह चुन चुन कर लिखते है। यही हमारी पहचान भी है और यही हमारा हुनर भी..

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER