ये तो सब जानते है कि अब जल्दी ही बिग बॉस का नया सीजन टीवी पर आने वाले है। जी हां इस बार बिग बॉस के इस नए सीजन को लेकर हर तरफ खूब चर्चा हो रही है। तो वही एक टीवी एक्ट्रेस ऐसी भी है, जिन्होंने बिग बॉस में एंट्री लेने के लिए अपने बेहद ही प्रसिद्ध शो को अलविदा कह दिया है। जी हां यह एक्ट्रेस सलमान खान से मिलने के लिए इतनी बेताब है कि इन्होने अपने ही टीवी शो को अब छोड़ दिया है। दरअसल यहाँ जी एक्ट्रेस की हम बात कर रहे है वह दलजीत कौर है। जो अब जल्दी ही बिग बॉस में नजर आएंगी। बता दे कि इससे पहले आप दलजीत को गुड्डन तुमसे न हो पायेगा जैसे प्रसिद्ध शो में वैम्प के रूप में देख चुके है।
बिग बॉस में एंट्री के लिए एक्ट्रेस ने अपने शो को कहा अलविदा..
तो ऐसे में अब उन्होंने बिग बॉस का हिस्सा बनने के लिए इस शो का हिस्सा बनने से इंकार कर दिया है। यानि वह इस शो को छोड़ चुकी है। जिसके चलते अब शो के मेकर्स उनके किरदार के लिए नयी एक्ट्रेस ढूंढ रहे है। अगर खबरों की माने तो दलजीत को हाल ही में बिग बॉस का ऑफर दिया गया था। जिसे स्वीकार करने में उन्होंने जरा भी देर नहीं लगाई। जी हां उनकी उत्सुकता देख कर तो यही लग रहा है कि या तो वह सलमान खान से मिलने के लिए बेताब है या फिर बिग बॉस जैसे शो में जाने के लिए बेताब है।
बहरहाल वजह चाहे जो भी हो, लेकिन दलजीत ने बिग बॉस में एंट्री करने का मन बना लिया है। फ़िलहाल बिग बॉस का नया सीजन सितम्बर महीने के अंत में शुरू हो सकता है। हालांकि इस बार कौन कौन से सेलिब्रिटी इसमें हिस्सा लेंगे, इस बात की अभी तक पूरी तरह से नहीं हो पाई है। मगर इतना तो तय है कि दलजीत ने इस शो में जाने के लिए अभी से तैयारियां करनी शुरू कर दी है। वैसे हम उम्मीद करते है कि आपको बिग बॉस का यह नया सीजन जरूर पसंद आएगा।


