देश प्रदूषण की समस्या बड़ी ही तेज़ी से बढ़ रही है| इस समस्या को देखते हुए मोदी गवर्नमेंट ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर ज्यादा जोर दिया जा रहा है| वही इस दिशा में दिल्ली मेट्रो रेल निगम (Delhi Metro Rail Corporation) ने भी अहम कदम उठाया है। इसके तहत Delhi Metro स्टेशनों पर सिर्फ 10 रुपये में ई-बाइक (Electric bike) की सुविधा देने जा रहा है। सिर्फ 10 रुपये देकर इन ई-बाइक्स से 60 किलोमीटर की दूरी तक सफर तय किया जा सकेगा। तो चलिए आपको इसके बारे में और भी जानकारी बता दे-
दिल्ली के इन जगहों पर 10 रूपए में घूमे
दिल्ली में प्रदूषण को रोकने के लिए यह कदम उठया जा रहा है|बता दे Delhi Metro के अधिकारियों के मुताबिक, फिलहाल ई-बाइक्स मुहैया कराने की सुविधा दिल्ली के सात मेट्रो स्टेशनों पर ही उपलब्ध कराई जाएगी, लेकिन बाद इसे पूरी दिल्ली में लागू किया जाएगा। साल के अंत यानी दिसंबर 2019 तक दिल्ली मेट्रो के स्टेशनों पर तकरीबन 5000 सुपर स्मार्ट बाइक्स मुहैया होंगी। इसके बाद अगले साल यानी 2020 के शुरुआती छह महीने के दौरान एनसीआर के मेट्रो रेल नेटवर्क पर 2500 बाइक उपलब्ध करा दी जाएगी।
फ़िलहाल अभी यलो लाइन के मेट्रो स्टेशन दिल्ली हाट (Delhi haat), आइएनए (INA), जोर बाग (zor bagh) और पटेल चौक (Patel chowk) और ब्लू लाइन के मंडी हाउस (mandi house) और प्रगति मैदान (pragati Maidan) के अलावा, वॉयलेट लाइन के खान मार्केट (khan market) और जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम मेट्रो स्टेशन पर यात्रियों के लिए ई-बाइक्स की सुविधा मुहैया रहेगी।
साथ ही साथ Delhi Metro इन बाकि के डिज़ाइन पर भी काफी काम किया है | इन बाइक को चोरी नहीं किया जा सकता है, दरअसल इन बाइक में ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम लगा होगा। इतना ही नहीं, चोरी करने के बाद इन बाइक्स की बैटरी चार्ज करना नामुमकिन होगा। बताया जा रहा है कि इस बाइक को कुछ इस तरह डिजाइन किया गया है, जिससे इसकी बैटरी नहीं निकाली जा सकती है। बैटरी के डिजाइन के हिसाब से इन बाइक्स को सिर्फ मेट्रो के चार्जिंग स्टेशन पर चार्ज किया जा सकेगा।
वैसे बता दे Delhi Metro ने yullu नाम की कंपनी है जिससे बाइक बनने की जिम्मेदारी दी जा रही है| फ़िलहाल वातावरण को देख्नते हुए सरकार ने ये अच्छा कदम उठया है| आपकी क्या राय ही हमे ज़रूर बताये|
टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें अब सिर्फ Youth Express पर.


