सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे का ट्रेलर हुआ रिलीज

सलमान खान की फिल्म राधे का ट्रेलर आखिरकार गुरूवार के दिन रिलीज हो गया। आपको बता दें कि जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुआ है। तब से ये फिल्म सुर्खियों में है और अब फाइनली फिल्म का ट्रेलर भी रिलीज हो गया है। वहीं, फिल्म के ट्रेलर की बात करें तो फिल्म में सलमान जबरदस्त एक्शन में नजर आ रहे हैं।

ये हो सकता है फिल्म का बेस्ट हिस्सा

जहां 2 मिनट 36 सेकेंड के इस ट्रेलर की बात करें तो ट्रेलर में मुंबई शहर से जहां ड्रग्स और क्राइम तेजी से बढ़ रहा है। तो फिर ऐसे में होती है रणदीप हुड्डा की एंट्री जो शहर में क्राइम को बढ़ावा दे रहे हैं। इस क्राइम को खत्म करने के लिए बुलाया जाता है राधे यानी कि सलमान खान को जहां सलमान और रणदीप के बीच की टक्कर फिल्म का बेस्ट हिस्सा हो सकता है।

ये आएंगे लीड रोल में नजर

आपको बता दें कि फिल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी, रणदीप हुड्डा और जैकी श्रॉफ लीड रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं, प्रभु देवा के द्वारा निर्देशित की गई यह फिल्म 13 मई के दिन रिलीज होगी। आपको बता दें कि फिल्म को आप थिएटर के अलावा जी 5 पर जी की ‘पे पर व्यू’ सर्विस ZEEPlex के साथ, जो भारत के प्रमुख ओटीटी प्लेटफॉर्म जी 5 से संबंधित है और सभी प्रमुख डीटीएच ऑपरेटर से जुड़़ा हुआ है।

दोनों में होगी कड़ टक्कर

क्या आपको ये पता है कि फिल्म राधे के अलावा जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ भी रिलीज हो रही है। जहां ईद के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान और जॉन अब्राहम के बीच कड़ी टक्कर होगी। हालांकि, बड़ी बात यह है कि सलमान खान की फिल्म ‘राधे’ के सामने ‘सत्यमेव जयते 2’ के मेकर्स की उम्मीदों पर पानी फिर सकता है। तो वहीं जॉन अब्राहम की फिल्म के कारण सलमान की ‘राधे’ की कमाई पर भी असर पड़ सकता है। तो ऐसे में दोनो फिल्म के बारे में दर्शकों का मूड किधर जाता है यह तो अब फिल्म के रिलीज होने के बाद ही पता चल सकेगा।

Summary
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे का ट्रेलर हुआ रिलीज
Article Name
सलमान खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म राधे का ट्रेलर हुआ रिलीज
Description
सलमान खान की फिल्म राधे का ट्रेलर आखिरकार गुरूवार के दिन रिलीज हो गया। आपको बता दें कि जब से इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुआ है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER