इस समय भारत में एक बार फिर से कोरोना की दूसरी लहर ने लोगो को दिक्कत में डाल दिया है। जहां यह खतरनाक वायरस तेजी के साथ लोगों की जान ले रहा है। तो ऐसे में कई राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया है तो कई जगह कुछ चीजों पर पाबंदियां भी लगा दी गई है। तो ऐसे में मुंबई में एक बार फिर लॉकडाउन के चलते एक बार फिर से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री को झटका लगा है। जहां शूटिंग पूरी तरह से रोक दी गई है। ऐसे में मेकर्स और प्रोड्यूसर्स ने दूसरे राज्य या शहर में जाकर शूटिंग करने फैसला किया था।
ये एजेंसी देती है शूटिंग की अनुमिति
वहीं, अब एंटरटेनमेंट सोसायटी ऑफ गोवा के द्वारा फिल्म और टीवी सीरियल्स की शूटिंग पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। जहां उनका कहना है कि राज्य में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे है। आपको बता दें कि ईएसजी गोवा सरकार की नोडल एजेंसी है जो राज्य में कमर्शियल शूटिंग करने की अनुमति प्रदान करती है।
लागू कर दी गई है धारा 144
हालांकि, कई फिल्म और टीवी के मेकर्स ने मुंबई और चेन्नई से गोवा में शूटिंग करना तय किया था। जहां सभी शिफ्ट भी हो गए थे। एजेंसी ने सभी को अनुमति भी दे दी थी, लेकिन अचानक से राज्य में कोरोना वायरस के केस बढ़ रहे है। जिसके बाद उन्होंने बड़ा फैसला लिया और शूटिंग कैंसल करने का ऐलान कर दिया। जब तक राज्य में कोरोना के केस कंट्रोल नहीं हो जाते, तब तक किसी को भी शूटिंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। जो सीरियल्स और फिल्म की शूटिंग गोवा में कर रहे थे, उन्हें शेड्यूल रैपअप करने के लिए कह दिया गया है और साथ-साथ धारा 144 भी लगा दी गई है।
बुद्धवार को मिले कोरोना के इतने केस
जिसके चलते 5 लोग एक जगह पर इकठ्ठा नहीं हो सकते और शूटिंग का होना संभव नहीं है। एंटरटेनमेंट शूटिंग ऑफ गोवा परिस्थिति सही हो जाने के बाद एक बार फिर समीक्षा करेगा। वहीं, बुद्धवार के दिन गोवा में दिन को करीब साढ़े तीन हजार कोरोना के मामले सामने आए। जहां कुछ लोगो को जान भी गवानी पड़ी है।




