कोरोना महामारी ने एक बार फिर से लोगो को डराना शुरू कर दिया है। जहां ऐसे माहौल में फिर से सिनेमाघर बंद होंगे। कुछ ऐसा सुनने में आ रहा है। तो वहीं, इस सभी के बीच अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा द राइज’ को अभी तक लोग पसंद कर रहे है। जिसने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा कर रख दिया है।
500 करोड़ के आस-पास पहुंच सकती है फिल्म
आपको बता दें कि फिल्म पुष्पा द राइज का हिंदी वर्जन को लोग को खूब पसंद कर रहे है। जहां फिल्म के पहले सप्ताह तक करीब 1 हजार 401 स्क्रीनप्ले हुए। जहां तीसरा सप्ता आते-आते इस फिल्म के करीब 1 हजार 600 स्क्रीनप्ले हो चुके है। जिस तरह फिल्म के हिंदी वर्जन ने कमाई की है। उससे फिल्म ने तहलका मचा दिया है। जहां फिल्म पुष्पा ने करीब 300 करोड़ रूपये का कारोबार कर लिया है। जहां फिल्म 500 करोड़ तक भी पहुंच सकती है।
लोगो को खूब भा रहा डायलॉग
वहीं, इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने बहुत ही अच्छा किरदार निभाया है। जहां अल्लू अर्जुन का एक्शन और साथ ही साथ डायलॉग डिलीवरी लोगों को खूब भा रहा है। बता दें कि इस फिल्म में अल्लू अर्जुन ने चित्तूर बोली बोली है। जहां यह भाषा सीखने के लिए उनको रोजाना करीब 4 से 5 घंटे प्रैक्टिस करते थे। जहां लोग अल्लू अर्जुन का एक्शन डांस भी खूब पसंद कर रहे है। क्या आपको ये पता है कि अल्लू अर्जुन ने म्यूजिक कंपोजर देवी श्री प्रसाद और डायरेक्टर सुकुमार के साथ अपनी तीसरी फिल्म तैयार की है जो बॉक्स ऑफिस पर खूब पसंद आने के साथ धमाल भी मचा रही है।
एक्शन देख लोग के उड़े होश
हालांकि, इस फिल्म में गाने की बात करें तो लोगो के गाने भी खूब पसंद आ रहे है। वहीं, फिल्म में अल्लू अर्जुन जिस प्रकार के एक्शन फिल्म करते नजर दिख रहे है उसकी वजह से लोगों के होश एकदम उड़ गए है।
