जाने-माने मशहूर कलाकर मोहित रैना नए साल में शादी के बंधन में बंध गए। जहां उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटो शेयर कर फैन्स को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। बता दें कि मोहित रैना टेलीवीजन के कई धारावाहिक और कई फिल्मों में भी काम कर चुके है।टेलीवीजन का चर्चिच शो ‘देवों के देव महादेव’ में भगवन शंकर का किरदार मोहित ने ही निभाया था। जहां वह महादेव का किरदार निभाने के बाद से काफी मशहूर हो गए।
फोटो के कैप्शन में लिखी ये बातें
वहीं, ‘देवों के देव महादेव’ में महादेव का किरदार निभाने वाले मोहित रैना ने सीक्रेट शादी कर ली है। आपको बता दें कि मोहित ने अपनी पत्नी अदिति संग 7 फेरे लेकर वह शादी के बंधन में बंध गए। जहां इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर करते हुए मोहित ने कैप्शन में लिखा कि प्यार अपनी मंजिल पाने के लिए कोई रुकावटें नहीं देखता। यह परेशानी को पार कर लेता है। सारी चाहरदीवारियों को भी फांद लेता है। दीवारों को भेद लेता है और उम्मीदों से भरा होता है। हम दोनों को अपना प्यार और आशीर्वाद दें।
उरी फिल्म से हो गए फेमश
दरअसल, मोहित अंतरिक्ष, डॉन मुथु स्वामी, ‘देवों के देव महादेव’, महाभारत जैसे धारावाहिकों में नजर आ चुके है। सीरियल्स में काम कर चुके हैं। वहीं, वर्ष 2019 में आई एक्शन थ्रिलर फिल्म उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक के साथ बॉलीवुड में वह और मशहूर हो गए। जहां उरी फिल्म में मोहित ने बहुत ही बढ़िया रोल निभाया है।
बॉलीवुड के इन सितारों ने भी दी बधाई
हालांकि, फोटो में मोहित शादी के दौरान सफेद शेरवानी और वाइट पगड़ी लगाए हुए नजर आ रहे हैं। वहीं, उनकी पत्नी अदिति भी काफीसुन्दर रूप में नजर आ रही हैं। जहां फैन्स काफी बधाई भी दे रहे है। वहीं, दिया मिर्जा, मृणाल ठाकुर, करण जौहर सहित फैन्स के भी कॉमेंट आये। जहां एक यूजर ने कमेंट में लिखा कि हर-हर महादेव। एक ने लिखा है, शिव पार्वती और एक फालोवर ने कॉमेंट में लिखा कि उरी फिल्म के सारे कलाकारों की शादी हो गई।
