बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के इस वीडियो से आपकी सुस्ती पलक झपकते ही गायब

अभिनेत्री सारा अली खान

लॉकडाउन के चलते कहीं एक छोर लोग अपने अपने घरों में मोबाइल लिए सुस्ता रहे हैं तो वहीं दूसरी ओर कई लोग इस समय को प्रोडक्टिव बनाने की दौड़ में हैं। देखा जा रहा है कि, ज़्यादातर लोग कुकिंग, गार्डेनिंग, सफ़ाई सुथराई जैसे कामों को समय दे रहे हैं। लेकिन अगर आप सुस्ती भरे दिन को झेल रहे हैं तो आपको बता दें कि, बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के इस मोटिवेशनल वीडियो को देखते ही आपकी सुस्ती मिनटों में गायब हो जाएगी।

अगर आप भी अपने बिस्तर से बाहर निकलने में कतरा रहे हैं या सेल्फ आइसोलेशन में आपको किसी भी कार्य करने में आलस आती है तो आप सारा अली खान के इस वर्कआउट वीडियो को एक बेहतरीन मोटीवेशन मान सकते हैं। वैसे भी कसरत करने के लिए मोटीवेशन की काफ़ी ज़्यादा ज़रूरत होती है। जैसे कि, इस दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान अपनी बॉडी को परफ़ेक्ट शेप देने के लिए इस लॉकडाउन का बख़ूबी सदुपयोग कर रही हैं।

शानदार कैप्शन के साथ इस वीडियो क्लिप के व्यूज़ आसमान छू रहे हैं

आपको बताएं कि, उन्होंने एक प्रेरक वीडियो अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हैं और इसे एक प्रेरणादायक कैप्शन के साथ शेयर किया हैं। इस वीडियो में उन्हें अपनी पीठ की मांसपेशियों को फ्लेक्स करते हुए दिखाया है। इसमें वह पुल-अप्स करती नजर आ रही हैं। खास बात यह है कि, उन्होंने एक दिलचस्प कविता के साथ यह क्लिप शेयर की है।

https://youtu.be/I-gAxPunKTA

उन्होंने लिखा है कि, ‘हल्के बोझ के बजाए एक मजबूत पीठ की कामना करें। खुद को संतुष्ट न होने दें और अगर आप रुक जाते हैं या असफल हो जाते हैं या गिर जाते हैं, तो फिर से कोशिश करना शुरू कर दें।’ हालांकि यह क्लिप एक थ्रोबैक वीडियो है लेकिन सारा अपनी कसरत की रूटीन को कई तस्वीरों और अपडेट्स के साथ सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं।

दिलचस्प बात यह है कि, वह अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ भी जिम में पसीना बहाने से नहीं चूकती। वह अपने प्रशंसकों को भी इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइव कसरत सत्रों में शामिल होने के लिए कहती है।

सारा को किस बात का इंतज़ार, जानिए

इनके काम पर ध्यान दिया जाए तो काफ़ी अच्छी फिल्मों के साथ वह फ़िल्म स्क्रीन पर चमकती रहती हैं। आपको बता दें कि, सारा को वरुण धवन के साथ अगली फिल्म ‘कुली नंबर 1’ के रिलीज होने का इंतजार है और फिर वह ‘अतरंगी रे’ में अक्षय कुमार और धनुष के साथ नजर आएंगी।

सारा अली खान फिल्म अभिनेता सैफ अली खान की बेटी हैं। वह कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बॉलीवुड में उनकी अपनी खास फैन फॉलोइंग है। वह सोशल मीडिया में भी काफी एक्टिव हैं और उनकी कई तस्वीरें और वीडियो वायरल होते हैं। सारा अली खान अपने जिम लुक को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं।

इस बॉलीवुड एक्टर का निधन हुआ, माधुरी दीक्षित के साथ डेब्यू फिल्म में किया था काम

अन्य खबरें पढ़ें सिर्फ यूथ एक्सप्रेस पर

Saddiya Anwar

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER