इसमें कोई शक नहीं कि बीते साल मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का रिलेशनशिप खूब ट्रेंड कर रहा था। हालांकि इन दोनों का रिश्ता रिलेशनशिप से धीरे धीरे आगे खिसक कर शादी की कगार तक पहुँचने को भी काफी बेताब है। दरअसल हम ऐसा इसलिए कह रहे है क्यूकि हाल ही में अर्जुन कपूर को उनकी होने वाली सास से मलाइका अरोड़ा ने मिलवाया है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अर्जुन कपूर ने नया साल शुरू होने से पहले मलाइका की माँ से मुलाकात की थी। ऐसे में ये कहना गलत नहीं होगा कि ये दोनों ही अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर है। यहाँ तक कि दोनों एक साथ गोवा घूमने के लिए भी गए थे। जहाँ दोनों ने मिल कर नया साल सेलिब्रेट किया था।
मलाइका अरोड़ा ने मिलवाया अर्जुन को माँ से..
केवल इतना ही नहीं इसके इलावा इन्हे देर रात डेट से वापिस आते हुए भी स्पॉट किया गया था। बता दे कि अर्जुन कपूर को किस करते हुए मलाइका ने एक तस्वीर भी शेयर की है। यूँ तो मलाइका और अर्जुन दोनों ही अपने रिश्ते को मानने से कतरा रहे थे, लेकिन अब ये दोनों खुल कर दुनिया के सामने आ चुके है। फ़िलहाल दोनों अपनी छुट्टियां बीता कर मुंबई वापिस आ चुके है और मुंबई आने के बाद एक दूसरे के साथ डेट पर भी जा चुके है। इसी दौरान जब कैमरे ने मलाइका को कैप्चर करने की कोशिश की, तो वह जरा शर्माने लगी।
https://www.instagram.com/p/B6xZGbEBJTg/
https://www.instagram.com/p/B6xaS-7BDrH/
हालांकि यहाँ हैरानी की बात तो ये है कि मलाइका को अर्जुन के साथ रिश्ता बनाते समय इतनी शर्म नहीं आई होगी, जितनी अब आ रही है। फ़िलहाल तो अपनी माँ से अर्जुन कपूर को मलाइका अरोड़ा ने मिलवाया है और अपनी दूसरी शादी की बात को थोड़ा सा आगे बढ़ाया है। यानि अगर इस साल अर्जुन और मलाइका की शादी पक्की हो जाती है, तो यह बॉलीवुड की सबसे हट कर शादी होगी।


