डायमंड आकर क्वैड कैमरा के साथ भारत में लांच हुआ Vivo S1 Pro

vivo s1 pro

वीवो कंपनी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन लांच कर दिया है. वीवो के इस नए  फ़ोन की खासियत इसका अनोखा लुक है. कंपनी ने Vivo S1 Pro को लांच कर दिया है.वीवो एस1 प्रो कंपनी की एस-सीरीज का नया हैंडसेट है जिसे ऑफलाइन ग्राहकों के लिए लाया गया था। हालांकि, वीवो अपने इस स्मार्टफोन को ऑफलाइन केवीवो कंपनी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन साथ ऑनलाइन मार्केट में भी बेचेगी। इस स्मर्टफ़ोने के डिज़ाइन आपको अपनी ओर आकर्षित कर सकता है. इसके पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का डायमंड शेप का कैमरा दिया हुआ है. तो चलिए आपको इस खूबसूरत से फ़ोन के बारे में विस्तार से बात दे.

vivo s1 pro

Vivo S1 Pro Prize, launch offer, sale : कीमत 

vivo के लेटेस्ट स्मार्टफोन को भारत में 19,990 रुपये में बेचा जाएगा। यह दाम 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट का है। फोन मिस्टिक ब्लैक, जैज़ ब्लू और ड्रीमी व्हाइट रंग में मिलेगा। पहली सेल 4 जनवरी से ऑफलाइन मार्केट, Vivo India ऑनलाइन स्टोर, अमेज़न और फ्लिपकार्ट पर शुरू हो चुकी है. अगर आप एक अच्छा  खरीदना  चाहते है तो यह Vivo S1 Pro आपके लिए अच्छा विकल्प है.

वही, इसके लांच ऑफर्स कि बात करे तो  Vivo S1 Pro खरीदने के लिए आईसीआईसीआई बैंक का कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। इसके अलावा एक बार के लिए मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी होगी। ये दोनों ऑफर्स ऑफलाइन खरीदारी के लिए है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर एक बार मुफ्त स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी 31 जनवरी तक के लिए है। 31 जनवरी तक के लिए जियो की ओर से 12,000 रुपये के ऑफर्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक के साथ 10 प्रतिशत कैशबैक मिलेगा। साथ ही ग्राहकों की सुविधा के लिए नोकॉस्ट ईएमआई का भी विकल्प है। आपको बता दे भारत से पहले वीवो एस1 प्रो चीनी मार्केट में आ चुका है.

 

Vivo S1 Pro specifications

अब बात आती है स्पेसिफिकेशन की,   Vivo S1 Pro स्मार्टफोन में 6.38 इंच का फुल-एचडी+ (2340×1080 पिक्सल) सुपर एमोलेड फुलव्यू डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5.9 है। स्मार्टफोन में Snapdragon 665  Processor  के साथ 8 जीबी रैम है। फ़ोन का ग्लोबल वेरिएंट एंड्राइड 9 पाई पर आधारित है.

सबसे खास बात कैमरा,  इसके बैक पैनल पर बड़े ही खूबसूसरत तरीके से डायमंड शेप का कंपनी ने कैमरा सेटअप दिया है. यहां एफ/ 1.8 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। इसके साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर दिया गया है और 2 मेगापिक्सल के दो सेंसर हैं, एक डेप्थ सेंसिंग और एक मैक्रो फोटोग्राफी के लिए। स्मार्टफोन में इलेक्ट्रॉनिक इमेज स्टेबलाइज़ेशन भी है। फोन में एफ/ 2.0 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा भी मिलेगा। फ्रंट कैमरा एआई फेस ब्यूटी, एचडीआर, एआई पोर्ट्रेट लाइटनिंग और ग्रुप सेल्फी जैसे फीचर से लैस है।

vivo s1 pro

Vivo S1 Pro  में 128 GB का इनबिल्ट स्टोरेज कंपनी ने दिया है. ज़रूरत पड़ने पर 256 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है। इसमें लिए 4,500 एमएएच की बैटरी दी गई है।  कनेक्टिविटी के लिए 4जी एलटीई, डुअल-बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 5.0, जीपीएस/ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन में इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा।

तो देर किस बात की खरीद डालिये नए साल में नया स्मर्टफ़ोने।

 

टेक्नोलॉजी से जुडी खबर YOuth EXpress  पर. 

Summary
डायमंड आकर क्वैड कैमरा के साथ भारत में लांच  हुआ Vivo S1 Pro-Youth Express
Article Name
डायमंड आकर क्वैड कैमरा के साथ भारत में लांच हुआ Vivo S1 Pro-Youth Express
Description
वीवो कंपनी ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo S1 Pro को लांच कर दिया है. इसके पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल का डायमंड शेप का कैमरा दिया हुआ है.
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Vasundhara Singh

A Former videomaker -Stichio A former intern at- News World Hindi Channel Former intern at-India Tv Web desk Journalist - Youth Express

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER