बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार का नाम आज टॉप हीरो की लिस्ट में शामिल हो चुका है। उन्होंने बॉलीवुड को केवल कॉमेडी और सोशल मुद्दों को उजागर करने वाली फ़िल्में ही नहीं दी, बल्कि कई एक्शन फिल्मों में भी काम किया है। हालांकि इन सब के बावजूद एक समय ऐसा भी था, जब अक्षय कुमार की सास डिंपल कपाड़िया जी अक्षय कुमार को गे समझती थी। यक़ीनन ये जान कर आपको हैरानी हुई होगी, लेकिन ये सच है। इस बात का खुलासा खुद ट्विंकल खन्ना ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
अक्षय कुमार को गे समझती थी उनकी सास..
सबसे पहले तो हम आपको ये बता दे कि अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना की शादी को उन्नीस साल का लम्बा समय होने वाला है। जी हां 17 जनवरी को ये दोनों शादी के बंधन में बंधे थे। इसके इलावा एक इंटरव्यू के दौरान ट्विंकल खन्ना ने बताया था कि उनकी माँ डिंपल कपाड़िया अक्षय को पुरुष नहीं समझती थी। वो इसलिए क्यूकि डिंपल कपाड़िया की एक जर्नलिस्ट दोस्त ने उनसे कहा था कि अक्षय गे है। यहाँ तक कि ट्विंकल खन्ना से शादी करने से पहले डिंपल ने अक्षय को लेकर पूरी जाँच पड़ताल भी करवाई।
केवल इतना ही नहीं इसके इलावा डिंपल कपाड़िया ने यह शर्त भी रखी कि ट्विंकल खन्ना और अक्षय कुमार को एक साल तक लिव इन रिलेशन में रहना पडेगा। तब वह इन दोनों की शादी करवा देंगी। हालांकि डिंपल कपाड़िया की ऐसी शर्त जानने के बाद हर कोई हक्का बक्का रह जायेगा, लेकिन ये सच है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि ट्विंकल और अक्षय सच में एक साल तक एक साथ रहे थे और उसके बाद ही इन दोनों की शादी हुई थी। मगर इस एक साल से पहले तो अक्षय की सास अक्षय कुमार को गे समझती थी। बहरहाल हम तो यही उम्मीद करते है कि अब अक्षय की सास की गलतफहमी दूर हो गई होगी।


