ये तो सब जानते है कि खाना रसोईघर यानि किचन में बनाया जाता है। मगर हम आपको बता दे कि किचन में केवल खाना बनाने की चीजें ही मौजूद नहीं होती बल्कि कई बीमारियों का इलाज भी छिपा होता है। जी हां वास्तव में बीमारियों का इलाज करने के लिए जो औषधियां तैयार की जाती है, उनका आधे से ज्यादा सामान किचन में ही मिल जाता है। यहाँ तक कि पेट की चर्बी दूर करने में भी किचन में रखी बहुत सी चीजें आपकी मदद कर सकती है। तो चलिए अब हम आपको उन्ही चीजों के बारे में बताते है, जिनके सेवन से आप अपना वजन कम कर सकते है।
पेट की चर्बी दूर करने में मददगार है ये चीजें..
1. इसमें सबसे पहला नाम हल्दी का आता है। जो पूरी तरह से औषधीय गुणों से भरपूर होती है। बता दे कि हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व होता है। जो आपके फैट को बर्न करने में मदद करता है। इसके साथ ही इससे मेटाबॉलिजम बूस्ट होता है। ऐसे में आप हल्दी के पानी का सेवन कर सकते है।
2. इसके इलावा आप अदरक की सहायता से भी अपना वजन कम कर सकते है। आप चाहे तो रोज सुबह अदरक को पानी या शहद के साथ भी ले सकते है। हालांकि आप अदरक का रस निकाल कर या किसी पेय पदार्थ में मिला कर भी इसका सेवन कर सकते है। बहरहाल यहाँ इस बात का ध्यान जरूर रखे कि अदरक का सेवन केवल एक चौथाई इंच ही करे।
3. बता दे कि आप वजन कम करने के लिए दालचीनी का इस्तेमाल भी कर सकते है। इसके लिए जितना हो सके तो उतना साफ़ पानी लीजिये और उसमे दालचीनी पाउडर का एक चम्मच मिला कर उबाल लीजिये। फिर जब इसमें उबाल आ जाएँ तो गैस बंद करके इसे गिलास में निकाल लीजिये। उसके बाद इसमें दो बड़े चम्मच शहद के मिला कर अच्छी तरह से मिक्स कर ले।
बता दे कि आपको सुबह शाम नियमित रूप से इस नुस्खे का सेवन करना है। जी हां पेट की चर्बी दूर करने के लिए आपको इतनी सी मेहनत तो करनी ही पड़ेगी। वैसे भी ये सब बहुत अच्छे घरेलू नुस्खे है। इसलिए इन नुस्खों से आपके शरीर को कोई नुक्सान भी नहीं होगा।



