हमारे भारत देश में स्त्रियों के लिए सोना काफी महत्व रखता है। जी हां कोई भी खास फंक्शन हो या शादी लेकिन हर मौके पर नए नए गहने खरीदने का जो चस्का स्त्रियों को होता है, वो चस्का पुरुषो में काफी कम होता है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो महिलाएं गहनों की दीवानी होती है। हालांकि स्त्रियों को सोना काफी जाँच परख कर लेने की भी आदत होती है। जो कि अच्छी बात है। ऐसे में सोना असली है या नकली, इसकी जाँच करने के हम आपको कुछ बेहरीन तरीके बताने वाले है। जी हां इन तरीको को आजमा कर आप आसानी से अपने सोने की जाँच कर सकते है।
सोना असली है या नकली ऐसे करे जाँच..
मैगनेट टेस्ट.. गौरतलब है कि सोना चुंबकीय धातु नहीं होता। ऐसे में सोने की जाँच करने के लिए सबसे पहले कोई स्ट्रांग चुंबक ले और उसे गहने से चिपकाने की कोशिश करे। बता दे कि अगर आपका सोना थोड़ा सा भी चुंबक की तरफ आकर्षित होता है, तो इसका मतलब ये है कि उसमे कुछ मिलावट की गई है। यानि वह असली सोना नहीं है।
वाटर टेस्ट.. आप चाहे तो वाटर टेस्ट की मदद से भी सोने की जाँच कर सकते है। इसके लिए गहरा बर्तन लीजिये। उसमे करीब दो गिलास पानी डाल दीजिये। इसके बाद इस पानी में अपनी छोटी मोटी सोने की ज्वैलरी डाल कर देखे। बता दे कि अगर थोड़ी देर में आपकी ज्वैलरी पानी में तैरती हुई दिखे, तो इसका मतलब ये है कि वह असली सोने की नहीं बनी है। हालांकि अगर वह डूब कर नीचे सतह पर बैठ जाएँ तो समझ लीजिये कि वह असली है। इसके साथ ही हम आपको ये भी बता दे कि असली सोने को कभी जंग भी नहीं लगती।
दांतो से करे टेस्ट.. आपको जान कर हैरानी होगी कि आप दांतो से भी असली या नकली सोने की पहचान कर सकते है। बता दे कि इसके लिए सोने को थोड़ी देर अपने दांतो के बीच दबा कर रखे। इसके बाद अगर आपको सोने पर अपने दांतो के निशान दिखाई दे, तो समझ लीजिये कि यह असली है। हालांकि इस बात का ध्यान रखे कि यह टेस्ट आराम से ही करे तो सोने को बड़े ही नाजुक तरीके से दबाएं। बहरहाल सोना असली है या नकली आप इन तरीको से पता कर सकते है। दोस्तों आपको ये सभी तरीके कैसे लगे, ये हमें जरूर बताईयेगा।


