ये तो सब जानते है कि टीवी के बेहतरीन कॉमेडियन कपिल शर्मा इन दिनों बेहद खुश है और उनकी ख़ुशी की वजह उनकी बेटी अनायरा है। जी हां कपिल शर्मा पहली बार पिता बने है, तो ऐसे में उनकी ख़ुशी का कोई ठिकाना नहीं है। बता दे कि जब से कपिल शर्मा के घर बेटी ने जन्म लिया है, तब से उन्हें खूब बधाईयां और शुभकामनाएं मिल रही है। वही अब कॉमेडियन एक्टर सुदेश लहरी ने भी कपिल शर्मा की बेटी के साथ एक खूबसूरत सी तस्वीर शेयर की है। गौरतलब है कि इस तस्वीर में कपिल की बेटी सच में बेहद क्यूट लग रही है। बहरहाल सुदेश लहरी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा है कि कपिल के घर आई एक नन्ही परी।
कॉमेडियन एक्टर सुदेश लहरी ने अनायरा संग शेयर की तस्वीर..
फ़िलहाल तो कपिल शर्मा अपने शो में काफी व्यस्त रहते है, लेकिन फिर भी वह अपनी नन्ही गुड़िया के लिए कुछ समय निकाल ही लेते है। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि सोशल मीडिया के शौक़ीन कपिल शर्मा ने कुछ समय पहले अपनी पत्नी गिन्नी चतरथ के साथ अपनी बेटी की तस्वीरें भी शेयर की थी। जो काफी वायरल भी हुई थी। इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कपिल ने लिखा था कि हमारे जिगर का टुकड़ा अनायरा शर्मा से मिलिए।
https://www.instagram.com/p/B8Qk0KgpJ7N/
https://www.instagram.com/p/B7VnU1-gdZw/
बता दे कि इसके बाद रणवीर सिंह से लेकर नेहा कक्कड़ तक सब ने कपिल को पापा बनने की बधाईयां दी थी। फ़िलहाल कपिल शर्मा दुबई से अपना शो खत्म करके वापिस लौट आएं है और अपने बेटी के साथ काफी समय बीता रहे है। वही अगर हम कॉमेडियन एक्टर सुदेश लहरी की बात करे तो वह कई कॉमेडी शो के साथ साथ सलमान खान की फिल्म जय हो और रेडी में भी काम कर चुके है। तो ऐसे में ये भी हो सकता है कि अब वह जल्दी ही कपिल के शो में भी नजर आएं। दोस्तों क्या आपको सुदेश लहरी जी की कॉमेडी पसंद है, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजियेगा।


