मनोरंजन से भरपूर है फिल्म भूल भुलैया 2, सिनेमाघरों में जा रही सुपरहिट

मनोरंजन से भरपूर है फिल्म भूल भुलैया 2, सिनेमाघरों में जा रही सुपरहिट

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की मनोरंजन फिल्म भूल भुलैया 2 का जैसा की दर्शकों को बड़ी ही बेसब्री से इंतजार था। जो अब सिनेमाघरों में आ चुकी है। जहां फिल्म के ट्रेलर को देखने के बाद से इस हॉरर कॉमेडी को बड़े परदे पर देखने के लिए दर्शक भी बड़े ही उत्साहित थे। जहां फिल्म तो आज रिलीज हो चुकी है। तो वहीं, दर्शक इस मनोरंजन फिल्म को देखने के बाद ट्विटर पर अपने-अपने रिएक्शन देने लगे है। जहां कई लोगों ने तो इस फिल्म को ‘एंटरटेनमेंट का पैकेज’ भी कहा है। जहां कई लोग तो फिल्म को सुपरहिट कर रहे हैं।

इनके निर्देशन में बनी है फिल्म

वहीं, फिल्म भूल भुलैया 2 अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी है। जहां फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी, तब्बू की लोग जमकर तारीफ कर रहे है। बाकि यह फिल्म पूरी तरह से एंटरटेनर है और हॉरर और कॉमेडी दोनों का जबरदस्त कॉम्बो पर काम कर रही है। रेटिंग की बात की जाए तो ज्यादातर लोगों ने फिल्म को 3 और 4 स्टार दिए हैं। फिल्म की खास बात यह है कि सिनेमाघरों में फिल्म के कुछ सीन्स पर दर्शकों ने तालियां और सीटियां बजाने से खुद को रोक नहीं सकें। पा रहे हैं।

आज यह फिल्म भी हुई है रिलीज

हालांकि, कार्तिक आर्यन और कियारा आडवानी फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। बाकि फिल्म के बज को देखते हुए ट्रेड एक्सपर्ट्स यह मान रहे है कि ये ओपनिंग डे पर 10 से 15 करोड़ रुपये का बिजनेस बॉक्स ऑफिस पर कर सकती है। वहीं, इस फिल्म के साथ कंगना रनौत की ‘धाकड़’ भी 20 मई के दिन रिलीज हुई है। हालांकि, इसका असर ‘भूल भुलैया 2’ की कमाई के आंकड़ों पर जरुर पड़ेगा।

खास बात

दरअसल, कोरोना की वजह से बहुत सी फिल्में लाइन में लगी थी। जहांं अब हालात सही होते ही नई फिल्में रिलीज हो रही है। जहां दर्शन भी सिनेमाघरों में अच्छी संख्या में फिल्म देखने पहुंच रहे है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER