जैसा कि हम सभी जानते है कि एस एस राजामौली की फिल्म आरआरआर सिनेमाघरों में सुपरहिट हुई थी। जहां दर्शकों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया था। वहीं, खुशी की बात यह है कि शुक्रवार के दिन ओटीटी पर प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर फिल्म आरआरआर रिलीज होने जा रही है। बता दें कि फिल्म में दक्षिण सिनेमा के सुपरस्टार अभिनेता राम चरण, जूनियर एनटीआर, बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और अभिनेत्री आलिया भट्ट मुख्य भूमिका में नजर आई हैं। जहां अब यह फिल्म ओटीटी पर आने वाली है।
इस दिन सिनेमाघरों में हुई थी रिलीज
बाकि यह फिल्म 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। जहां आरआरआर रिलीज होने के बाद फिल्म ने जबरदस्त कमाई की थी और 1,000 करोड़ रूपये कमाई करने वाली सूची में शामिल हो गयी है। जानकारी के लिए बता दे कि फिल्म का हिंदी वर्जन पहले ओटीटी प्लेटफॉर्म पर दो जून के दिन रिलीज होने वाला था लेकिन अब यह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर आज रिलीज होने जा रहा है। क्या आपको ये पता है कि RRR फिल्म के हिंदी वर्जन में 273.06 करोड़ रूपये की कमाई करी थी और वर्ल्डवाइड कमाई करीब 1,100 करोड़ रूपये के आस-पास की है।
खास बात
बता दें कि अभी पिछले महीने साउथ की बड़े बजट की फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। जहां लोगो ने फिल्म को खूब पसंद भी किया। वहीं, कोरोना के बाद अब फिल्म रिलीज होना शुरू हुई है। जहां कोरोना महामारी के आ जाने से सभी नई फिल्में लाइन में लगी थी। जहां कोरोना की दूसरी लहर ने तो पूरे देश को हिला कर रख दिया था। हालांकि, अब हालात सही है। जहां कई बड़े बजट की फिल्में भी सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।