आज कल घर के खाने की बजाय लोगों को बाहर का खाना ज्यादा अच्छा लगता है। खास करके पिज़्ज़ा तो हर किसी का फेवरेट फ़ूड बन चुका है। इसलिए आज हम आपको पिज़्ज़ा नहीं बल्कि ब्रेड पिज़्ज़ा बनाने की विधि के बारे में बताएंगे। यानि अगर आप ब्रेड पिज़्ज़ा का मजा लेना चाहते है, तो इस रेसिपी को जरा ध्यान से पढियेगा और इसे घर पर बना कर बच्चों को भी खुश कर दीजियेगा। इसे बनाने के लिए आपको इन सब चीजों की जरूरत पड़ेगी।
ब्रेड पिज़्ज़ा का मजा लेने के लिए पढ़े यह रेसिपी..
सामग्री.. ब्राउन ब्रेड.. चार पीस
मोज़रेला चीज़.. दो
शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न.. 1/2 कप
पिज्जा सॉस.. 1/2 कप
मक्खन.. दो छोटे चम्मच, ओरेगेनो..1/2 छोटे चम्मच
काली मिर्च पाउडर और चाट मसाला.. 1/2 छोटे चम्मच
नमक.. स्वादानुसार
विधि.. 1. इसे बनाने के लिए सबसे पहले पैन को आंच पर रख दे। फिर इसमें आधा चम्मच मक्खन, कटी हुई शिमला मिर्च और स्वीट कॉर्न डाल दे। इसके साथ ही इसमें ओरेगेनो, काली मिर्च, चाट मसाला और नमक भी डाल दे। बता दे कि दो मिनट तक लगातार इन चीजों को चलाते रहे और इन्हे भुनने के बाद एक कटोरी में निकाल ले।
2. इसके बाद तवे को आंच पर रख कर गर्म करे। उस पर मक्खन लगाने के बाद ब्रेड को सेंक ले। फिर एक बर्तन में मोज़रेला चीज़ को कद्दूकस कर ले। फिर सेंकी हुई ब्रेड को प्लेट में रख ले।
3. बता दे कि जिस तरफ से आपने ब्रेड सेंकी है उस तरफ पिज्जा सॉस लगा ले। इसके साथ ही उस पर टॉपिंग भी अच्छी तरह से फैला दे। फिर ऊपर से कद्दूकस की हुई मोज़रेला चीज़ डाल कर इसे दोबारा तवे पर रख दे। यहाँ ध्यान रखे कि अब आपको इसे काफी धीमी आंच पर हल्का सा सेंकना है। थोड़ा सा सेंकने के बाद आंच को बंद कर दे।
4. अब आपका ब्रेड पिज्जा एकदम तैयार हो चुका है। अब घर के ब्रेड पिज़्ज़ा का मजा ले और बाजार के पिज्जा को भूल जाएँ। दोस्तों आपको यह रेसिपी कैसी लगी, हमें जरूर बताईयेगा।


