बता दे कि बॉलीवुड की यह नयी नवेली एक्ट्रेस फिल्मों से कुछ दिन का ब्रेक लेकर दुबई घूमने के लिए गई है। दरअसल अभी तक इस एक्ट्रेस ने केवल दो फिल्मों में ही काम किया है और इस एक्ट्रेस को बॉलीवुड में आएं ज्यादा समय भी नहीं हुआ है। इसलिए यह बॉलीवुड की नयी नवेली एक्ट्रेस ही है। फ़िलहाल तो यह एक्ट्रेस दुबई छुट्टियां एन्जॉय कर रही है और अपने दोस्त के साथ रह रही है। यक़ीनन आप भी जानना चाहते होंगे कि आखिर यह एक्ट्रेस कौन है।
दुबई छुट्टियां एन्जॉय कर रही यह एक्ट्रेस..
तो हम यहाँ जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे है उसका नाम अनन्या पांडे है। जिन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर 2 से की थी। इस फिल्म में वह टाइगर श्रॉफ के साथ नजर आई थी। इसके बाद उन्होंने पति पत्नी और वो में कार्तिक आर्यन के साथ काम किया था। हालांकि अनन्या की पहली फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई, लेकिन उनकी दूसरी फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन और भूमि पेडनेकर की लाइफ वो बन कर आती है और खूब धमाल मचाती है। वही अगर हम उनकी छुट्टियों की बात करे तो अपनी फिल्म की सफलता के चलते वह दुबई तक अकेली ही पहुँच गई।
https://www.instagram.com/p/B6S6NNxACKN/
https://www.instagram.com/p/B6VHC39A1zC/
https://www.instagram.com/p/B6VnkcAga2b/
यानि अपनी फिल्म की सफलता की कामयाबी सेलिब्रेट करने के लिए ही वह दुबई गई है। अब जाहिर सी बात है कि नए साल में हर कोई देश विदेश घूमने की इच्छा रखता है। वैसे भी इन मामलों में बॉलीवुड सितारों का नाम तो सबसे पहले आता है। गौरतलब है कि दुबई छुट्टियां एन्जॉय कर रही अनन्या पांडे ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट की है। जिनकी एक झलक आप यहाँ देख सकते है। बता दे कि अनन्या ने दुबई के टूर के लिए करीब बाइस लाख रूपये खर्च किए है।


