एम्मे एंटरटेनमेंट और जी स्टूडियोज पर आधारित ‘मिसज चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ की शूटिंग हुई पूरी

एम्मे एंटरटेनमेंट और जी स्टूडियोज पर आधारित 'मिसज चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे' की शूटिंग हुई पूरी
जब से देश में कोरोना महामारी आई है तब से मानो फिल्म इंड्रस्ट्री पर ब्रेक सा लग गया था लेकिन हालात सामान्य होने पर सब कुछ धीरे-धीरे चालू हो गया था। जहां बहुत सी फिल्मों की शूटिंग पर रोक लग गई थी। तो वहीं, इन सबको देखते हुए एम्मे एंटरटेनमेंट और ज़ी स्टूडियोज ने अपनी फिल्म ‘मिसज चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे की शूटिंग’ पूरी हो गई है। आपको बता दें कि एम्मे एंटरटेनमेंट पर आधारित इस फिल्म में रानी मुखर्जी अहम भूमिका में नजर आएंगी। जहां यह फिल्म रानी मुखर्जी स्टारर यह फिल्म एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।

इसी दिन आई थी रानी की पहली फिल्म

वहीं, रानी मुखर्जी ने इस फिल्म को लेकर कहा कि यह वास्तव में एक प्यारा संयोग है कि मैने ‘मिसज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे’ की शूटिंग उसी दिन पूरी की जिस दिन मेरी पहली हिंदी फिल्म ‘राजा की आएगी बारात’ रिलीज हुई थी। आपको बता दें कि मिसज़ चैटर्जी वर्सेस नॉर्वे फिल्म एक मां की प्रेरणादायक कहानी पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म में मां अपने बच्चे के लिए एक देश से लड़ती है।

सभी को उत्साहित करेगी फिल्म

उन्होंने कहा कि मैं इसे शूट करते हुए भावनाओं के एक रोलरकोस्टर से गुज़री हूं। कहा कि मैंने अपनी प्रोड्यूसर मोनिशा आडवाणी, मधु भोजवानी,निखिल आडवाणी, ज़ी स्टूडियोज और निर्देशक आशिमा छिब्बर के साथ शूटिंग करते हुए बहुत अच्छा समय बिताया और मुझे इस बात की उम्मीद भी है कि यह फिल्म उन सभी लोगो को उत्साहित करेगी। जो एक शानदार कॉन्सेप्ट के साथ एक एंटरटेनर देखना पसंद करते है।

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER