T20 World Cup: आज ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका की टक्कर

ग्रुप 1 की टीमें ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका गुरुवार को ICC पुरुष T20 विश्व कप 2021 के 22वें मैच में आमने-सामने हैं। श्रीलंका ने 2014 में खिताब जीता था, लेकिन इस बार उसे क्वालीफायर्स में खेलना पड़ा, जहां वह तीनों मैच जीतकर शीर्ष पर रहा। इसके बाद उसने सुपर 12 के अपने पहले मैच में बांग्लादेश को पांच विकेट से हराया। ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत शानदार तरीके से की और दक्षिण अफ्रीका को 5 विकेट से हरा दिया।

ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत की सख्त दरकार है और इसके लिए वह फिंच और वार्नर पर निर्भर है। अगर ऑस्ट्रेलिया को श्रीलंकाई स्पिनरों से पार पाना है तो इन दोनों को अच्छा प्रदर्शन करना होगा। स्टीव स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पारी संवारी थी और टूर्नामेंट में आगे बढ़ने के लिए उनका प्रदर्शन काफी मायने रखेगा। फिंच को मार्श से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाज फॉर्म में हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और एडम ज़म्पा ने 2-2 विकेट लिए। ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस ने भी एक-एक विकेट लिया। उस मैच में किसी भी गेंदबाज की इकॉनमी 8.00 से ज्यादा नहीं थी।

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को बेहतरीन गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना होगा। श्रीलंका के सभी गेंदबाज फॉर्म में हैं और विकेटों के बीच रहे हैं। महेश दीक्षाना और लाहिरू कुमारा ने आठ-आठ विकेट लिए हैं। वनिंदु हसरंगा के नाम 6 विकेट हैं। असलंका ने पिछले मैच में टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। ऐसी परिस्थितियों में मैच का परिणाम काफी हद तक दोनों टीमों के बल्लेबाजों के प्रदर्शन पर निर्भर करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER