अगर हम नब्बे के दशक की बात करे तो उस दौर में टीवी पर ज्यादातर एकता कपूर के शो ही दिखाई देते थे। बता दे कि वही दौर अब फिर से वापिस आने वाला है। जी हां एकता कपूर के ये खास शो टीवी पर बहुत जल्दी ही दस्तक दे सकते है। आज हम आपको बताएंगे कि आखिर ये खास शो कौन से है।
टीवी पर बहुत जल्दी..
१ हैवान.. बता दे कि इस शो में परम सिंह और रिद्धिमा पंडित एक साथ नजर आ सकते है। वही अगर इस शो की कहानी की बात करे तो यह एक सुपर नेचुरल शो होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस शो का पहला प्रोमो लांच कर दिया गया है। यह शो जल्दी ही जी टीवी पर देखने को मिल सकता है।
२ कही तो होगा सीजन 2.. गौरतलब है कि इस शो के पहले सीजन को तो दर्शको द्वारा खूब पसंद किया गया था। मगर इस शो के दूसरे सीजन का क्या हाल होगा, वो तो इस शो की कहानी देखने के बाद ही पता चलेगा। हालांकि अब तक इस शो की स्टार कास्ट को फाइनल नहीं किया गया है।
बहुत ज्यादा ओवर एक्टिंग करती है टीवी की ये चार अभिनेत्रियां
३ केशव पंडित.. बता दे कि एकता कपूर का यह शो जल्दी ही टीवी पर देखने को मिल सकता है। हालांकि इस बार इस शो की कहानी काफी अलग होगी।
४ कहानी घर घर की सीजन 2.. अब ये तो सब को मालूम है कि यह शो नब्बे के दशक का सबसे प्रसिद्ध शो था। ऐसे में इस शो के सीजन 2 को टीवी पर वापिस लाने की तैयारी की जा रही है। वैसे आपको बता दे कि फ़िलहाल एकता कपूर ने इस शो को लेकर कोई भी प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की है। मगर इतना तो तय है कि इस शो के सीजन 2 पर काम किया जा रहा है। तो ये है वो सुपर शो जो टीवी पर बहुत जल्दी दस्तक दे सकते है। मगर आपको इनमे से किस शो का सबसे ज्यादा इंतजार है, ये हमें जरूर बताईयेगा।


