श्रुति की सफलता जानकर आपको भी होगा गर्व का अनुभव

देश की बेटी ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लौहा मनवाया है। कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज एग्जाम में पुणे की श्रुति विनोद श्रीखंडे ने लड़कियों में पहला स्थान हासिल किया है। परीक्षा में कुल 232 उम्मीदार सफल हुए हैं, जिनमें से 51 पदों पर लड़कियों ने बाजी मारी है।
संघ लोक सेवा आयोग(UPSC) की ओर से आयोजित सीडीएस परीक्षा का आयोजन राष्ट्रीय स्तर पर किया जाता है। परीक्षा में सफल उम्मीदवार ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी चैन्नई के 107वें शॉर्ट सर्विस कमीशन फॉर मैन और 21वें शॉर्ट सर्विस कमीशन फॉर विमेन का हिस्सा बनेंगे। लड़कों में निपुण दत्ता ने और लड़कियों में श्रुति श्रीखंडे ने टॉप किया है।
श्रुति के पिता भी सेना में अधिकारी हैं। उन्होंने बारवीं तक की पढ़ाई आर्मी पब्लिक स्कूल पुणे से की और उसके बाद आईएलएस कॉलेज से लॉ की पढ़ाई की है। श्रुति का कहना है कि उनका सपना सशस्त्र बलों में शामिल होना रहा था। इस बीच उन्होंने सीडीएस की परीक्षा दी और उसमें शीर्ष स्थान प्राप्त किया। उन्हें परीक्षा में सफलता का पूरा भरोसा था, लेकिन वो टॉप करेंगी ये अंदेशा नहीं था।
श्रुति के परिजनों के अनुसार बेटी के अंदर देश सेवा का जज्बा शुरूआत से रहा है। बेटी के सेना में शामिल होने के बाद पूरे परिवार गर्व महसूस कर रहा है। उन्होंने कहा कि सैन्य सेवाओं में शामिल होने को श्रुति ने अपना लक्ष्य बनाया था और कड़ी मेहनत के दम पर ये लक्ष्य हासिल भी किया है। इस परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों का कोर्स अप्रैल से ओटीए में शुरू होगा।

youthexpress

I am a passionate writer. I draw my imagination with words. I can write on any given topic. Currently, I am working as a freelancer and author. A creative mind that wants to explore the whole world with the power of words, heart full of emotions, mind full of creative essence.

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER