आंवले के मुरब्बा का करें सेवन, स्वास्थ्य के लिए होता है लाभकारी, पढ़िये

आंवले का मुरब्बा
ठंड के दिनों की बात करी जाएं तो इनमें आंवला खाना अच्छा होता है। जो एक तरह से स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। ऐसे में अगर आप भी इसे पसंद करते हैं तो आप बना सकते हैं आंवले का मुरब्बा। जी हाँ, आज हम आपको इसी को बनाने की विधि बताने जा रहे हैं जो बहुत आसान है। आइये जाने कैसे आप घर पर आंवला का मुरब्बा बना सकते है।

यह चाहिए सामग्री

-1 किलो आंवला
-1 ½ किलो चीनी
-6 कप पानी
-2 टी स्पून रासायनिक चूना
-1 टेबल स्पून नींबू का रस

ये है बनाने की विधि

आंवला मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आंवला में फोर्क से छेद कर लें। इसके बाद एक नींबू को पानी में घोलकर उसमें छेद किए हुए आंवला को सारी रात के लिए भिगोकर रख दें। सुबह उठकर आंवला को अच्छे से साफ पानी से धोकर निचोड़ लें। अब पानी उबालें और इसमें आंवला डालकर नरम होने तक पकाएं। अब आंवले का पानी निकालकर इन्हें एक तरफ रख दें।

खास बात

अब चीनी, नींबू का रस और छह कप पानी मिलाएं। चाशनी के रूप में तैयार कर लें। ध्यान रखें कि आपकी चाश्नी एक तार वाली होनी चाहिए। इसमें आंवला डालें, उबाल आने दें और धीमी आंच पर 4 से 5 मिनट पकने दें। ठंडा होने के बाद इसे एयर टाइट डब्बे में भर कर रखें। आप इसमें इलायची या अपनी पसंदीदा स्वाद देने वाली सामग्री भी डाल सकते हैं। आपका आंवला का मुरब्बा तैयार है।

Summary
आंवले के मुरब्बा का करें सेवन, स्वास्थ्य के लिए होता है लाभकारी, पढ़िये
Article Name
आंवले के मुरब्बा का करें सेवन, स्वास्थ्य के लिए होता है लाभकारी, पढ़िये
Description
ठंड के दिनों की बात करी जाएं तो इनमें खाना अच्छा होता है। जो एक तरह से स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है।आंवले का मुरब्बा
Author
Publisher Name
Youthexpress

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER