आंवला के होते है चमत्कारी फायदें, होते है कई लाभ

आंवला के होते है चमत्कारी फायदें, होते है कई लाभ

हम सभी जानते है कि आंवला विटामिन-सी से भरपूर माना जाता है और यह हर मौसम में लाभदायक माना जाता है। क्या आपको ये पता है कि आंवला आंखों, बालों और त्वचा के लिए तो लाभकारी तो होता है ही, साथ ही इसके और भी कई फायदेमंद होते हैं, जो हमारे शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार साबित होते हैं। वैसे तो आमतौर पर आंवले की बात करें तो इसका इस्तेमाल अचार, मुरब्बा या चटनी के रूप में किया जाता है। तो आइये जानते है कि आंवले के क्या होते है फायदे।

एसिडिटी में मिलता है आराम

आपको बता दें कि एसिडिटी की समस्या होने पर आंवला बेहद लाभकारी माना जाता है। आंवला का पाउडर, चीनी के साथ मिलाकर खाने या पानी में डालकर पीने से एसिडिटी में आराम मिलता है। इसके अलावा अगर आप आंवले का जूस का सेवन करते है तो इससे पेट की सारी समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

रोकता है हीमोग्लोबिन की कमी

सबसे बड़ी खास बात यह है कि रक्त में हीमोग्लोबिन की कमी होने पर भी प्रतिदिन आंवले के रस का सेवन करना काफी फायदेमंद माना जाता है। यह शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है, और खून की कमी नहीं होने देता। आंखों के लिए आंवला अमृत समान होता है, यह आंखों की रोशनी को भी बढ़ाता है। इसके लिए रोजाना सिर्फ एक चम्मच आंवला के पाउडर को शहद के साथ लेने से लाभ मिलता है और आंख में मोतियाबिंद की समस्या से भी छुटकारा मिलता है।

खास बात

आंवले के रस का सेवन या आंवले को किसी भी रूप में खाने पर यह ठंडक प्रदान करता है। वहीं, हिचकी तथा उल्टी होने पर आंवले के रस को मिश्री के साथ दिन में दो-तीन बार सेवन करने से काफी राहत मिलती है। वहीं, आंवला के कई लाभकारी फायदे होते है। जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद साबित होते है।

Summary
आंवला के होते है चमत्कारी फायदें, होते है कई लाभ
Article Name
आंवला के होते है चमत्कारी फायदें, होते है कई लाभ
Description
हम सभी जानते है कि आंवला विटामिन-सी से भरपूर माना जाता है और यह हर मौसम में लाभदायक माना जाता है। क्या आपको ये पता है कि आंवला आंखों, बालों और त्वचा के लिए तो लाभकारी तो होता है।
Author
Publisher Name
Youth Express
Publisher Logo

Sundram Chaurasia

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

IND vs SA Head To Head in T20’S IPL 2022: STAT TRACKER